मिशन 2027 की ओर बढ़ते कदम: कीरतपुर कोलड़ा में राजकुमार ठुकराल का भव्य स्वागत, रूद्रपुर में संकीर्तन से गूंजा भक्तिमय माहौल”

Spread the love


रूद्रपुर। शहर और ग्रामीण क्षेत्र में इन दिनों जहां एक ओर भक्ति की गूंज सुनाई दे रही है, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज होती नजर आ रही हैं। आदर्श इंद्रा कॉलोनी में आयोजित श्री श्री अखण्ड महानाम संकीर्तन से पूर्व भव्य कलश यात्रा और शोभा यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। इस धार्मिक आयोजन में पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल की सहभागिता ने श्रद्धालुओं के उत्साह को और बढ़ा दिया।
कलश यात्रा में सरोज राय, पवित्र राय, विष्णु सरकार, अमित सरकार, कृष्ण सरकार, गौरंग विश्वास, शंकर सरकार, सुजीत पाल, विकास विश्वास, लिठोन मालाकार, समीर बावली, शुभंकर विश्वास, दीपक बाला, संजय ढाली, गौतम मदक, गोविंद राय, डा. ईश्वर मलिक, गुणधर, दुलाल राय, कार्तिक मण्डल, काशीनाथ हाजरा, विधान सरकार, परिमल राय, मंटू मजूमदार, अशोक मण्डल, कंकन विश्वास, हेमलाल अधिकारी, डा. विमल घरामी, खगोपति विश्वास, तपन मजूमदार, भवेन सरकार, निर्मल हाल्दार, रविन्द्र धर और तारापद सरकार समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष गणेश सरकार ने बताया कि यह अखण्ड संकीर्तन 7 अप्रैल प्रातः 6 बजे से शुरू होकर 10 अप्रैल प्रातः 6 बजे तक अनवरत चलेगा, जिसमें विभिन्न संप्रदायों की कीर्तन मंडलियां अपनी प्रस्तुति देंगी।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)


वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस में शामिल होने के बाद पहली बार ग्राम सभा कीरतपुर कोलड़ा पहुंचे राजकुमार ठुकराल का कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक स्वागत किया। जिला पंचायत सदस्य सुनीता सिंह और बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव सर्वेश सिंह के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में फूल-मालाओं और नारों के बीच उनका जोरदार अभिनंदन हुआ।
इस अवसर पर सर्वेश सिंह, सुनीता सिंह, गोपाल सिंह, मलखान सिंह, राघव सिंह (पूर्व प्रधान), रमेश सिंह, अंग्रेज सिंह, अवतार सिंह, वीरेंद्र पाल, अंकुर चौधरी, गौरव गिरी (पार्षद), एडवोकेट इंद्रजीत सिंह बिट्टा, पारस नाथ, निशांत सिंह, दासानी सिंह, वशिष्ठ, अवध धामा, संजय चौहान, बलराम सिंह, जयप्रकाश, रामप्रवेश पांडे, गुल मोहम्मद (पूर्व प्रधान), एसएन वर्मा, विजय दास, प्रदीप यादव, अली मलिक, ललित यादव, एडवोकेट मनीष सिंह, शत्रुघ्न सिंह, राजेश पांडे, अजय मेहता, शारदानंद, गीता दत्त ध्यानी, सतीश चंद्र, चंदन विशिष्ट, हरीश बिष्ट, सतवीर सिंह, पापिंदर सिंह, रिशु पलाया, विपिन सैनी, सनी धवन, अनिल लोहनी, रामकुमार यादव, अनुज सैनी, भानु सिंह, आशीष जायसवाल, विनय शारदा, विजय शर्मा, सुरेंद्र सिंह, सलीम, दिल रंजन, तेजपाल राणा, महेश सिंह चौहान, चंदन बिष्ट, नंदकिशोर पांडे, शैलेश यादव, सुशील, सुरेंद्र डिब्बा, चेतन मांगत, अमृत चीमा, मधुर चौहान, देवांशु त्रिपाठी, हर्षित चौहान, हरेंद्र विर्क, आकाश, बीएस खाती, कौशल किशोर, कृष्णा, शैलेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह, दीनदयाल सिंह, संजय ठुकराल, मनीष चुग, अजय नारायण सिंह, केरू मंडल, रुद्रा सिंह, सुदीप सिंह और राजीव गुप्ता समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजकुमार ठुकराल ने कहा कि उनका कांग्रेस में शामिल होना किसी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा का परिणाम नहीं, बल्कि जनसेवा के संकल्प का विस्तार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियां आम आदमी के हित में हैं और यही कारण है कि उन्होंने इस विचारधारा को अपनाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर मिशन 2027 को सफल बनाने का आह्वान किया।
धार्मिक आस्था और राजनीतिक ऊर्जा के इस संगम ने यह स्पष्ट कर दिया है कि रूद्रपुर की जमीन पर एक ओर भक्ति की धारा बह रही है, तो दूसरी ओर मिशन 2027 की रणनीति भी मजबूत होती जा रही है।


Spread the love