हर घर तिरंगा अभियान: युवाओं के जोश से गूंजा रुद्रपुर, विधायक शिव अरोरा हुए शामिल

Spread the love


रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को रुद्रपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। अग्रसेन चौक से शुरू हुई इस यात्रा में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। हाथों में तिरंगा और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा लिए सैकड़ों युवा सड़कों पर उतरे और पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष बिट्टू चौहान के नेतृत्व में आयोजित तिरंगा यात्रा में रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा मुख्य रूप से शामिल हुए। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह केवल राष्ट्रीय ध्वज ही नहीं, बल्कि भारत की गौरवशाली परंपरा, वीर जवानों के बलिदान और देश की एकता का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाया जा रहा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत कर रहा है।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड


उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से देश निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का भी आह्वान किया।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष बिट्टू चौहान ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाना है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री रश्मि रास्तोगी, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री धीरेन्द्र मिश्रा, गजेंद्र प्रजापति, रचित सिंह, के.के. त्रिपाठी, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, रोहित गुप्ता, जितेंद्र संधू, मनीष गोस्वामी, राज कोली, विक्की राघव, रविंद्र धामी, सुनील सिंह, अशोक नेगी, आदेश भारद्वाज, नवजोत सिंह, मयंक माटा, मोहित कुमार, विपिन, मनीष पाल, नितिन ठाकुर, सूरज सिंह और नीलकंठ राणा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Spread the love