
प्रिंट न्यूज़- शैल global Times //संपादक-अवतार सिंह बिष्ट, रूद्रपुर उत्तराखंड/,(उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी)
जानकारी के मुताबिक, सितारगंज निवासी इकपाल सिंह (52) पुत्र चरण सिंह छिनकी गांव निवासी अपने बड़े भाई जगजीत सिंह से मिलने गए थे। शाम को वह बाइक से सितारगंज लौट रहे थे। लेकिन घर नहीं पहुंचे। रातभर काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला। श्रीपुर बिचवा के पास शनिवार सुबह कुछ लोग टहल रहे थे।
तभी उन्हें सड़क के नीचे मोबाइल की घंटी बजने की आवाज सुनाई दी। सड़क के नीचे झांककर देखा तो एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला और जेब में मोबाइल बज रहा था। बाद में मृतक की शिनाख्त इकपाल सिंह के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व इकपाल का परिवार भी छिनकी गांव में ही रहता था।


ट्रैक्टर से गिरकर पहिये की चपेट में आया किशोर
काशीपुर। ट्रैक्टर-ट्राॅली के पहिये से कुचल कर एक किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यूपी के ग्राम भोगपुर जिला मुरादाबाद हाल ग्राम वीरपुर कटैय्या निवासी फरमान (16) पुत्र रिजवान रविवार सुबह ट्रैक्टर-ट्राॅली पर बैठकर मटर तोड़ने खेत पर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में संतुलन बिगड़ने पर वह छिटक कर ट्रैक्टर-ट्राॅली से नीचे गिर गया और इसी पहिये की चपेट में आ गया। हादसे में किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उधर, पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों के मुताबिक फरमान का बड़ा भाई अरमान और छोटी बहन अलीना हैं। बताया कि पिता रिजवान मेहनत-मजदूरी करते हैं।

हिंदुस्तान global Times//
प्रिंट न्यूज़- शैल global Times //संपादक-अवतार सिंह बिष्ट, रूद्रपुर उत्तराखंड/,(उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी)
नानकमत्ता। घर से लोहड़ी मांगने निकला युवक साथियों से बिछड़ कर हाईवे पर पहुंच गया, जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घने कोहरे के चलते हाईवे पर पड़े युवक के शव के ऊपर से अनेक वाहन गुजरते रहे।
इससे शव क्षत-विक्षत हो गया। मृतक मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है।

रविवार तड़के साढ़े तीन बजे पुलिस को 112 नंबर पर हाईवे पर पिपलिया पिस्तौर के समीप सड़क किनारे युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। दरोगा अशोक कांडपाल और सिपाही अजीत कुमार ने मौके पर पहुंचे। दुर्घटना स्थल पर मानव शरीर के क्षत विक्षत अंग पड़े थे। पुलिस ने आसपास गांव के लोगों से युवक की शिनाख्त का प्रयास किया। सूचना मिलने पर खमरिया निवासी टीका सिंह ने कपड़ों के आधार पर मृतक की पहचान अपने पुत्र बबलू सिंह (22) के रूप में की। उन्होंने बताया पुलिस कि बबलू मानसिक रूप से कमजोर था। शनिवार शाम गांव के बच्चों के साथ घर से लोहड़ी मांगने निकला था।

प्रिंट न्यूज़- शैल global Times //संपादक-अवतार सिंह बिष्ट, रूद्रपुर उत्तराखंड/,(उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी)

