रूद्रपुर ।एसीजेएम साहिसता बानों ने चैक बाउंस के आरोपी को 6 माह के कारावास और 1 लाख 70 हज़ार रुपये जुर्माने की सज़ा सुना दी ।पत्रकार प्रेमपाल गंगवार के अधिवक्ता सुरेन्द्र गिरधर ने बताया कि वीरपाल पुत्र श्री हरीश कुमार निवासी ग्राम दुगना मजरा पोस्ट शरीफनगर थाना देवरानियाँ तहसील बहेड़ी ज़िला बरेली (यूपी) ने प्रेमपाल से वर्ष 2019 में मकान बनवाने के लिए एक लाख पचास हज़ार रुपये उधार लिए थे और वापिस करने के लिए कुछ समय माँगा था ।कुछ माह बाद रूपये वापिस माँगे तो टालमटोल करने लगा बार बार तकादे करने पर वीरपाल ने एक लाख पचास हज़ार रुपये का एक चैक दिनांक 10.06.2019 का प्रेमपाल को दिया जिसको बैंक खाते में जमा कराया तो वह बाउंस हो गया ।जिसके बाद प्रेमपाल ने अपने अधिवक्ता के ज़रिए एक नोटिस वीरपाल को भेजा पर उसने रूपये नही दिये तो मजबूरन कोर्ट में मुक़दमा दायर किया गया ।मुक़दमा एसीजेएम/अपर सीनियर सिविल जज साहिसता बानों की कोर्ट में चला जिसमें परिवादी के अधिवक्ता सुरेन्द्र गिरधर ने गवाह पेश कर आरोप सिद्ध कर दिया जिसके बाद न्यायाधीश महोदय साहिसता बानों ने दोनों पक्षों की बहस सुनने व तथ्यों का परीक्षण करने के बाद आज गुरूवार को वीरपाल को 6 के कारावास और 1 लाख 70 हज़ार रुपये जुर्माने की सज़ा सुना दी साथ ही कहा कि जुर्माने की धनराशि में से 1 लाख 65 हज़ार रुपये प्रेमपाल को मिलेंगे और 5 हज़ार रुपये राज्य के पक्ष में जमा किए जायेंगे ।———-
Spread the loveनैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास में जहां आजकल सब पिर्टेन्ट सामग्री बाजारों में उपलब्ध है वही भीमताल केंचुला संगम समिति के तत्वावधान में महिलाओं द्वारा रंगोली […]
Spread the loveएसआइटी ने बुधवार को शिलांग की स्थानीय कोर्ट में पेश कर पांचों आरोपितों को आठ दिन की पुलिस रिमांड पर ले लिया। संवाददाता,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स […]
Spread the loveबिहार के समस्तीपुर जिले से ताल्लुक रखने वाले अतुल महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में डीजीएम के पद पर तैनात थे। अतुल ने कभी सोचा भी […]