लोकसभा चुनाव में बतौर निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार ने एक बार फिर अपनी धमक पेश की है ।आज राजधानी देहरादून में परेड ग्राउंड से विकासनगर तक निकाली गई बाइक रैली से यह ज़ाहिर होता है कि बॉबी पंवार टिहरी में किसी को भी आसानी से जीतने नहीं देंगे, इस रैली में एक विशाल युवा वर्ग फिर इकट्ठा हो गया और बॉबी की दावेदारी को मज़बूत करने का काम कर गाया । बॉबी पंवार के पर्चा भरने वाले दिन भी एक विशाल जनसमूह बॉबी के समर्थन में आया था और अपनी दावेदारी का मुज़ाहिरा पेश किया था, ग़ौरतलब है कि बॉबी पिछले कुछ समय से युवाओं के मुद्दों जैसे भर्ती घोटाले, नियुक्तियों में धांधली , भ्रष्टाचार को लेकर लगातार सड़कों पर आंदोलन के रहे है , सरकार से सीधा टकरा रहे थे जिस करण एक बार जेल भी गये ,जिसमें उनको युवाओं का भरपूर सहयोग भी मिला था।परेड ग्राउंड से शुरू हुई यह बाइक रैली प्रेमनगर – सुधोवाला-झजरा-सेलाकुई – सहसपुर होते हुए विकासनगर तक पहुँची, इस दौरान बॉबी पंवार ने लोगों से जनसंपर्क भी किया और अपने पक्ष में लोगो से वोट करने कि अपील की ।चुनाव में बॉबी पंवार का सीधा मुक़ाबला भाजपा की माला राज्यलक्ष्मी शाह एवं कांग्रेस के जोत सिंह गुनसोला से है । जहां माला राज्यलक्ष्मी दो बार से सांसद है तो वहीं ज़ोत सिंह गुनसोला भी पूर्व में 2 बार विधायक रह चुके है वहीं एक बेरोज़गार युवा का दो दिग्गजों को चुनाव में चुनौती पेश करना बड़ी बात है । लोकसभा के लिए उत्तराखण्ड में चुनाव पहले चरण में 19 अप्रैल को होने है ।
ख़बर शेयर करें – रुद्रपुर,ऐसे में रविवार को (जीटीसीसी) गेम्स टेक्निकल कंडक्ट कमेटी मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम का दौरा कर राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को परखेगी। इस दौरान स्टेडियम में […]
ख़बर शेयर करें – हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंह बिष्ट, रुद्रपुर सड़कों पर ‘उत्तराखंड मांगे सख्त भू-कानून’, ‘हमें चाहिए मूल निवास’, ‘बोल पहाड़ी हल्ला बोल’ जैसे नारों की […]