रया ,जागी रया हरेला पर्व मनाते रया , बच रया। दीपा पांडे। लेक सिटी के सदस्यों द्वारा बोया गया हरेला। रिपोर्ट। ललित जोशी / हर्षित जोशी।हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,

Spread the love

नेनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में 21 टोकरियों में शगुन आंखर के साथ हरेला बो कर हरेला पखवाड़े की शुरुआत की गयी।

पर्यावरण एवम कृषि को समर्पित पारम्परिक लोक पर्व हरेला की बुवाई के साथ नैनीताल में हरेला पखवाड़े का शुभारंभ हुआ।
इस दौरान सचिव दीपा पांडे ने अपने सम्बोधन में कहा हरेला पर्व हरियाली का संकेत है। उन्होंने कहा हरेला पर्व को 10 दिन पूर्व बोया जाता है । फिर काटा जाता है। उस दिन बरिष्ठ लोग छोटो को आशीर्वाद देते हैं । जी रया जाग रया हरेला पर्व मनाते रया, बच रया।

इस मौके पर क्लब की वरिष्ठ सदस्य गीता शाह लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष ज्योति ढोंडियाल, सचिव दीपा पाण्डे, कार्यक्रम संयोजक डा प्रगति जैन, संरक्षक मीनू बुधलाकोटी, शोभायात्रा संयोजक रानी साह, उपाध्यक्ष अमिता साह, सह संयोजक कंचन जोशी, दीपिका बिनवाल, प्रेमा अधिकारी, रमा भट्ट सहित कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने में शगुन आंखर गायकों सुमन पंत, दीपा जोशी, कमला पाण्डे, नीमा जोशी द्वारा योगदान दिया गया।
आयोजन अवसर पर क्लब की वरिष्ठ सदस्य जीवंती भट्ट, संगीता श्रीवास्तव, कविता त्रिपाठी, सीमा सेठ, रमा तिवारी, डा पल्लवी गहतोड़ी, रेखा पंत, सरिता त्रिपाठी, जया वर्मा, सरस्वती सिराला, नीलम गुप्ता आदि द्वारा योगदान दिया जा रहा है।


Spread the love