रूद्रपुर  देव भूमि उत्तराखण्ड में महिलाओं के साथ हो रही आपराधिक घटनाओं के खिलाफ महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में जनपद सहित विभिन्न क्षेत्रों से आई सैकड़ों पार्टी कार्यकत्रियों ने एसएसपी कार्यालय के समक्ष पुलिस व भाजपा सरकार के विरूद्ध जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान एसएसपी कार्यालय कूच करते समय पुलिस प्रशासन द्वारा की गई बेरिकेटिंग को पार करते समय श्रीमती रौतेला सहित कई नेत्रियों की पुलिस अधिकारियों से तीखी नोंक झोंक भी हुईं। जिस पर सभी महिलाओं ने एसएसपी कार्यालय के मुख्य गेट के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे पूर्व महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकत्रियांे ने राष्ट्रीय राजमार्ग से ज्यों ही एसएसपी कार्यालय की ओर जाने का प्रयास किया पुलिस द्वारा रस्सियां लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की गई। लेकिन नारेबाजी करती महिलायें रस्सियों को पीछे करते हुए आगे बढ़ती गई।

Spread the love

हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंह बिष्ट, रुद्रपुर

   महिलायें खुद को असुरक्षित महसूस करने लगी है। श्रीमती रौतेला ने अंकिता भंडारी, तस्लीम जहां की हत्याओं के साथ ही प्रदेश के अन्य स्थानों पर हुए महिला अपराधों का जिक्र कर भाजपा सरकार से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की। प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि जनपद पुलिस महिला अपराधों को खुलासा करने में महज लीपापोती कर रही है। किसी भी महिला अपराध को पुलिस गंभीरता से नही लेती है। महिलाओं को अन्य कई वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया। महिलाओं ने बाद में एसएसपी को ज्ञापन भी दिया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, उपाध्यक्ष नाजमा शेक, मीना शर्मा, मोनिका ढ़ाली, पूजा सिंह, जया कर्नाटक, चन्द्रा जोशी, अजीता शर्मा, रेखा सोनकर, सपना गिल, मंजू जैन, पूनम गुप्ता, सुमन पंत, काजल गंगवार, शीला चौधरी, काजल चौहान, मिरोज, शबीना बेगम, सहाना, नूरजहां, जरीना, आमीन,गुड्डू, आशा बी, शबाना, सोनू शर्मा, माया देवी, नत्थो देवी , सुनीता, हरप्यारी, रोली, सुनीता कश्यप, ममता शर्मा, श्वेता शर्मा, सुनीता सैनी, जुनेदा बेगम, मेसर, मालती मौर्य आदि मौजूद थीं।


Spread the love