
सभी 9 ग्रहों में केवल शनिदेव के पास कर्म का फल देने का अधिकार है, इसलिए वे कर्मफल के स्वामी कहलाते हैं। शनिदेव जीवन में पाप-पुण्य के अनुसार, दंड भी देते हैं, इसलिए वे न्यायाधीश भी हैं। साढ़ेसाती और ढैय्या उनके दंड के दो पैमाने हैं।


जब शनि वक्री होते हैं, तो जिन राशियों पर साढ़ेसाती और ढैय्या का असर होता है, उनके जीवन से मानों संकटों का दौर खत्म होने का नाम ही नहीं लेता है। यह बुरा दौर शनिदेव के मार्गी होकर सीधी चाल चलने से ही समाप्त होता है। ज्योतिष गणना के मुताबिक, शनि ग्रह शनि ग्रह 15 नवंबर, 2024 को मार्गी होंगे। शनिदेव की सीधी चाल का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन उनके मार्गी होने से 5 राशियों को राहत की सांस लेने मौका मिल सकता है। मार्गी शनि उपहार-स्वरूप इन 5 राशियों के जातकों के घर पर अपार धन भी बरसाएंगे। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं?
मार्गी शनि का राशियों पर असर
कर्क राशि
कर्क राशि वाले लोग शनिदेव के मार्गी होने से अधिक धैर्यवान और अनुशासित महसूस करेंगे। वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित रहेंगे। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। व्यापार में भागीदारी से लाभ होगा। कला या साहित्य के क्षेत्र में सम्मान मिल सकता है। लव लाइफ में स्थिरता आएगी और रिश्ते गहरे होंगे। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
वृश्चिक राशि
मार्गी शनि के प्रभाव से वृश्चिक राशि वाले लोग अधिक आत्मविश्वासी बनेंगे। वे अपने काम को पूरी लगन से करेंगे। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। स्टूडेंट जातकों का कैंपस सेलेक्शन से जॉब मिल सकता है। नए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। अचानक धन लाभ हो सकता है। नए व्यापारिक सौदे होने से लाभ होगा। व्यापार में वृद्धि होगी। व्यापार में नए साझेदार मिल सकते हैं। पुराना कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताने के अवसर मिलने से मन खुश रहेगा।
मकर राशि
मकर राशि के लोग शनि की सीधी चाल की शुभ असर से अधिक रचनात्मक बनेंगे। आप नए विचारों के साथ प्रयोग करने के लिए उत्सुक रहेंगे। व्यापार में लाभ होगा और यात्रा से नए व्यापारिक अवसर मिलेंगे। इनकम में वृद्धि होगी। नौकरी में स्थिरता आएगी। व्यापार में लाभ होगा। सरकारी नौकरीपेशा जातक लंबी छुट्टी पर जा सकते हैं। शेयर मार्केट से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। लव लाइफ में मधुरता आएगी, पार्टनर से नजदीकियां बढ़ेंगी। लव लाइफ में रोमांच बढ़ेगा
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले लोग शनि की मार्गी होने से अधिक संतुलित और शांत महसूस करेंगे। वे अपने जीवन में संतुलन बनाए रखने में सफल रहेंगे। प्राइवेट जॉब नौकरी में स्थिरता आएगी। एक निश्चित आमदनी आने से जीवन में भी स्थिरता आएगी। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को बोनस मिल सकता है। कारोबार व्यापार में लाभ का मार्जिन बढ़ेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। एकेडमिक यात्राएं सफल रहेंगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और रिश्तों में मजबूती आएगी। अच्छे स्वास्थ्य का साथ प्राप्त होगा।
मीन राशि
मीन राशि वाले लोग अनुशासित महसूस करेंगे। आप अधिक मेहनत से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित रहेंगे। प्राइवेट जॉब में प्रमोशन मिल सकता है और आमदनी में वृद्धि होगी। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों का अच्छे जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। व्यापार में विस्तार होगा और कारोबारी यात्राएं लाभदायक रहेंगी। स्टूडेंट्स जातकों को पढ़ाई में मन लगेगा। टेस्ट एग्जाम अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। लव लाइफ में स्थिरता आएगी और रिश्ते गहरे होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंहविष्ट इसकी पुष्टि नहीं करता है।
