देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने दीपावली पर्व की तिथि पर हो रहे विवाद से अपने को अलग किया,कहा यह काम व्यापार मंडल के बजाय कुलपुरोहितों,विद्वान पंडितों जनों का है

हल्द्वानी, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने आज बैठक कर दीपावली पर्व की तिथि पर हो रहे विवाद से अपने को अलग करते हुए कहा कि त्यौहार कब मनाए जाएंगे यह काम किसी व्यापार मंडल का या संगठन का नहीं है,तिथि निर्धारित करना कुल पुरोहितों ,धर्माचार्यों,विद्वान पंडितों का है,

हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंह बिष्ट

संगठन के संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने कहा कि उनका संगठन इस विवाद मैं नहीं पढ़ना चाहता है,
हम कुल पुरोहितों , धर्माचार्यों, विद्वान पंडितों के दिशा निर्देशन में ही अपने तिथि त्यौहार मनाते रहे हैं आगे भी उनका ही मार्गदर्शन करते रहेंगे,
कुंवर ने कहा व्यापार मंडल कैसे त्यौहारों की तिथि निर्धारित कर सकते है,हमारा संगठन हो या कोई अन्य किसी को यह अधिकार नहीं है जो जनता मैं अपना निर्णय थोपे,
कुंवर ने कहा काफी चर्चा वार्ता लोगों की राय के बाद ही ही हमने विवाद से अपने को अलग किया है,
लोग स्वतंत्र है अपने कुलपुरोहितों से राय लेकर जब चाहें दीपावली मनाएं,
बैठक में प्रदेश प्रभारी जगमोहन चिलवाल,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल भट्ट,प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी,महानगर अध्यक्ष अजय कृष्ण गोयल,नेत्र बल्लभ जोशी,विनोद दानी,रमेश जोशी,बालम सिंह बिष्ट, केदार पलड़िया,खिम सिंह बिष्ट,पंकज कुमार,दीपक थूवाल, हर्ष जलाल, मनोज खुलवे,राकेश बेलवाल,आदि सामिल थे,

Advertisement