गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में सम्मेलन का आयोजन किया गया है, जिसमें भू-कानून के क्रियान्वयन, इसके प्रभाव और इसको राज्य में लागू करने, पहाड़ से पलायन रोकने के उपाय और उद्यमिता, स्वरोजगार व आर्थिक विकास के अवसरों पर उद्यमियों व लखपति दीदी को लेकर चर्चा की जा रही है।

उत्तराखंड राज्य में सशक्त भू कानून लागू करने के संबंध में आज बुधवार को आयोजित अहम बैठक में सीएम धामी भी शामिल होने पहुंचे। बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव राधा रतूड़ी कर रही हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एलान कर चुके हैं कि आगामी बजट सत्र में सरकार सशक्त भू कानून का विधेयक लेकर आएगी।

हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंह बिष्ट

सीएम धामी के अंदाज: गेंदों पर लगाते दिखे चौके-छक्के…अब बाइक पर पहुंचे लोगों के बीच…देखें तस्वीरें

इसी उद्देश्य से सरकार ने भू कानून के संबंध में पूर्व नौकरशाहों का मार्गदर्शन भी प्राप्त कर रही है। बैठक में अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के अलावा पूर्व मुख्य सचिव इंदु कुमार पांडेय, सुभाष कुमार, पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी व पूर्व सचिव एसएस रावत भी शामिल होंगे।

Advertisement