बंगले पर अवैध कब्जा करने के लिए उसके फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिए गए। आरोप है कि आरोपी फर्जी दस्तावेज लेकर मौके पर कब्जा करने पहुंचे। मामले में राजपुर थाना पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Spread the love

राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि किशनपुर निवासी सुमन देवी ने शिकायत दर्ज कराई। कहा उनकी सहेली रीतू मेहता ने अपने बंगले को देखभाल के लिए उन्हें दिया हुआ है। रीतू मेहता वर्तमान में अमेरिका (कैलिफोर्निया) में रहती हैं। सुमन देवी पिछले कई वर्षों से इस बंगले की देखभाल कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने देखा कि बंगले पर कुछ अज्ञात लोग आने-जाने लगे।

हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंह बिष्ट

जब उन्होंने गेट की सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पाया कि कुछ असामाजिक तत्व बंगले पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने अपने परिचितों की मदद से इन व्यक्तियों को वहां से हटाया। सुमन देवी ने अपनी सहेली रीतू मेहता और उनके भाई संदीप मेहता (दुबई निवासी) से संपर्क करने की कोशिश की। उनसे संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद उन्होंने अपने परिचितों के माध्यम से जानकारी इकट्ठा की। पता चला कि उक्त व्यक्तियों ने बंगले के फर्जी दस्तावेज तैयार कर इसे अन्य लोगों को बेचने का प्रयास किया है। पुलिस ने तहरीर पर शेरखान पुत्र लियाकत खान निवासी सहारनपुर, सलमान पुत्र असलम निवासी परवल, पटेलनगर, इम्तियाज पुत्र नवाब निवासी परवल, पटेलनगर, अकबर पुत्र अब्दुल वहीद निवासी नूर बस्ती, छप्परावाली मस्जिद के पास सहारनपुर, अब्दुल मतीन पुत्र यासीन निवासी अमन कॉलोनी, निकट भारत गैस गोदाम, सहारनपुर, कथित गौ रक्षा संगठन से जुड़े सोनू मूंछ, हाजी अशरफ अली निवासी मोहल्ला मुतरीबान नखासा बाजार, सहारनपुर, फरमान इलाही पुत्र रफत इलाही निवासी किशनपुर, देहरादून, विकास सुंदरियाल निवासी देहरादून के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यख पीडी भट्ट ने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है।


Spread the love