विद्युत आपूर्ति सदैव बाधित रहती है, जिससे विशेषकर ग्राम पनियाबोर, ओखलढुंगा, लूगड, चमोली, गांजा, चिलवाल, गांजा हरीश ताल ल्वाड, ककोड़ सहित सम्पूर्ण ओखलकांडा विकासखंड में विधुत वितरण व्यवस्था को दुरस्त करने के लिए हरीश पनेरू ने दिया ज्ञापन। अन्यथा की स्थिति में आंदोलन के होंगे बाध्य क्या लिखा ज्ञापन में आप भी पढ़िए

सेवा में

मुख्य अभियंता

उत्तराखण्ड पावर कार्पोरेशन लि०

कुमाऊं मंडल काठगोदाम हलद्वानी जिला नैनीताल

महोदय

विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत रोशिल से हैडाखान को जोडने वाला विद्युत फीडर आपको अवगत कराते हुए निवेदन करना है कि भीमताल आये दिन खराब रहता है जिस कारण विद्युत आपूर्ति सदैव बाधित रहती है, जिससे विशेषकर ग्राम पनियाबोर, ओखलढुंगा, लूगड, चमोली, गांजा, चिलवाल, गांजा हरीश ताल ल्वाड, ककोड़ सहित सम्पूर्ण ओखलकांडा विकासखंड में विधुत वितरण व्यवस्था बहुत ही वाधित रहती है तथा मौसम खराब होने पर सात-सात दिनों तक विद्युत आपूर्ति भंग रहती है। यह अव्यवस्था विद्युत आपूर्ति आरम्भ होने के समय से ही वर्तमान तक बनी हुई है, जिसको लेकर समय-समय पर क्षेत्र पंचायत की बैठकों में एवं जनता एवं क्षेत्र वासियों द्वारा उठाते जा रहे है लेकिन अभी तक कोई ठोस हल नहीं निकल पाया है। विगत एक सप्ताह से रोशन से लेकर हरि स्थल तक का बिजली फाइटर हरीशताल गोनियारों क्षेत्र में बिजली व्यवस्था नहीं दे पा रहा है जिससे क्षेत्रवासी अंधेरे में डूबे हुए इसलिए महोदय से निवेदन है तत्काल प्रभाव से भीमताल विधानसभा के उक्त क्षेत्र में विद्युत वितरण व्यवस्था तत्काल सुव्यवस्थित करने की कृपा करें, अन्यथा क्षेत्र की जनता को लेकर 26 जनवरी 2025 के पश्चात उम्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे. जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी।

भवदिया,

(हरीश पनेरू)

पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं

प्रमुख राज्य आन्दोलन कारी भीमताल नैनीताल

प्रतिलिपि:

1. आयुक्त, कुमाऊँ मण्डल, नैनीताल

प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखं