हरिद्वार सिडकुल वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (National Statistical Office) नई दिल्ली के उप महानिदेशक बिवास चौधरी ने कहा, संयुक्त राष्ट्र (UN) में भारत सांख्यिकी निकाय के लिए चुना गया है।सिडकुल हरिद्वार में NSO ने आयोजित किया सम्मेलन, उप महानिदेशक ने कहा- UN में भारत सांख्यिकी निकाय के लिए चयनित

भारत की सांख्यिकी प्रणाली बहुत मजबूत है। उन्होंने इंडस्ट्रीज के आनलाइन रिटर्न भरने को लेकर कैंप लगाने का फैसला लिया।

हरिद्वार सिडकुल वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (National Statistical Office) नई दिल्ली के उप महानिदेशक बिवास चौधरी ने कहा, संयुक्त राष्ट्र (UN) में भारत सांख्यिकी निकाय के लिए चुना गया है।सिडकुल हरिद्वार में NSO ने आयोजित किया सम्मेलन, उप महानिदेशक ने कहा- UN में भारत सांख्यिकी निकाय के लिए चयनित

इंडस्ट्रीज की ओर से खुद ही भरना होगा सांख्यिकी रिटर्न

बीते रविवार को सिडकुल हरिद्वार में एक दिवसीय वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण को लेकर सिडकुल मैन्युफैक्चरिंग संगठन एवं निर्माण इकाई संग सम्मेलन आयोजित किया गया। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय नई दिल्ली के उप महानिदेशक बिवास चौधरी ने कहा भविष्य में इंडस्ट्रीज की ओर से खुद ही सांख्यिकी रिटर्न भरना होगा। इसके प्रोत्साहन के लिए जगह-जगह कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में देश की 28 प्रतिशत फार्मास्युटिकल गतिविधियां होती है। जिसमें से 18 प्रतिशत योगदान हरिद्वार का है। उन्होंने बताया देश के विकास में सरकार की नीति निर्धारण के लिए वार्षिक सर्वेक्षण के आंकड़े महत्वपूर्ण हैं।

वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण ही देश में औद्योगिक आंकड़ों का है मुख्य स्त्रोत

बताया वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण ही देश में औद्योगिक आंकड़ों का मुख्य स्त्रोत है। राज्य में सभी इकाईयां इस सर्वेक्षण के अंतर्गत आती है। सर्वेक्षण में विद्युत उपयोग, दस कार्मिकों को रोजगार देने जैसे महत्वपूर्ण आंकड़े एकत्रित किए जाते हैं। इसमें श्रमिकों को रोजगार देने वाले आंकड़े भी शामिल किए जाते हैं।

Hindustan Global Times, Avtar Singh Bisht journalist from Uttarakhand

इस मौके पर सांख्यिकी क्षेत्रीय कार्यालय की उप निदेशक स्नेह कीर्ति, सिडकुल के अध्यक्ष हरेंद्र गर्ग, क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून के उप महानिदेशक अजीत कुमार आदि मौजूद रहे।

हरिद्वार सिडकुल वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (National Statistical Office) नई दिल्ली के उप महानिदेशक बिवास चौधरी ने कहा, संयुक्त राष्ट्र (UN) में भारत सांख्यिकी निकाय के लिए चुना गया है।सिडकुल हरिद्वार में NSO ने आयोजित किया सम्मेलन, उप महानिदेशक ने कहा- UN में भारत सांख्यिकी निकाय के लिए चयनित
Avtar Singh Bisht,हिंदुस्तान Global Times