प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के दौरे पर हैं. वह असम में ही रात्रि विश्राम करेंगे और सुबह एडवांटेज असम 2.0 निवेश और बुनियादी ढांचा शिखर सम्मेलन-2025 का उद्घाटन करेंगे. वहीं, आज दिल्ली विधानसभा में सुबह 11 बजे डिप्टी स्पीकर का चुनाव होगा.

साथ ही सदन में सीएजी की रिपोर्ट भी पेश की जाएगी. पंजाब विधानसभा में केंद्र सरकार के नए कृषि रेजोल्यूशन को प्रस्ताव पास करके रद्द करने की योजना है. इसको लेकर आज विधानसभा में पंजाब सरकार द्वारा प्रस्ताव लेकर आया जाएगा. इस बीच आज प्रस्तावित किसानों की दिल्ली कूच का कार्यक्रम टाल दिया गया है. यह कदम केंद्र सरकार के साथ 19 मार्च को होने वाली वार्ता को लेकर उठाया गया है.

प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)

Advertisement