रुद्रपुर, 27 अप्रैल 2025 (रविवार)।
भारत विकास परिषद रुद्रपुर शाखा ने आज सामाजिक सेवा के अपने संकल्प को निभाते हुए महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल ट्रस्ट के सहयोग से एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया।
शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)संवाददाता

इस शिविर में रीढ़ एवं हड्डी रोग परीक्षण, नेत्र परीक्षण, फिजीशियन सलाह, दंत परीक्षण, ईएनटी परीक्षण, स्त्री रोग विशेषज्ञ परामर्श, होम्योपैथिक सेवाएं तथा अन्य बीमारियों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा गहन परीक्षण किया गया।
इस स्वास्थ्य सेवा शिविर में लगभग 500 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का निःशुल्क लाभ उठाया। शिविर के दौरान रोगियों को न केवल विशेषज्ञ परामर्श दिया गया, बल्कि निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
विशेषज्ञ डॉक्टरों का योगदान
महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रतिष्ठित चिकित्सकों —डॉ. नवीन अग्रवाल, डॉ. नूतन जैन, डॉ. बलजीत कौर, डॉ. मनी खुराना राजदेव, डॉ. सिमरनदीप सिंह, डॉ. सुधा यादव, डॉ. सत्यपाल यादव और डॉ. भव्या मोहन — ने मरीजों का गहन परीक्षण कर उन्हें उचित उपचार सुझाव प्रदान किए।
इसके अतिरिक्त, भारत पैथोलॉजी लैब की ओर से भी समर्पित सेवाएं प्रदान की गईं और सभी प्रकार के आवश्यक टेस्ट निःशुल्क कराए गए।
सेवा भावना से ओतप्रोत इन चिकित्सकों को भारत विकास परिषद और महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।उल्लेखनीय उपस्थिति
कार्यक्रम को गरिमा प्रदान करते हुए भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव नरेंद्र अरोड़ा, शाखा अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, सचिव जतिन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शक्ति बाटला समेत परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी —मनोज अरोड़ा, दीपक अरोरा, मनीष अग्रवाल, संजय ठुकराल, राजकुमार बिंदल, अरुण अग्रवाल, सुरेंद्र मिड्ढा, शरद गुप्ता, राजेंद्र सहाय, राहुल सिंघल, अमित अरोरा बॉबी, राकेश बंसल, राजेश सलूजा, संजीव अरोरा, राजेश जैन, डॉ. ओ.पी. महाजन, नीतू अग्रवाल, नीति सिंघल, प्रगति अग्रवाल, पारुल गुप्ता, सान्या गंभीर, प्रियंका अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, विवेक गुप्ता आदि की सक्रिय भागीदारी रही।महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से महामंत्री संजय गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और शिविर संचालन में अहम भूमिका निभाई।
“स्वस्थ समाज ही समृद्ध राष्ट्र की आधारशिला है। भारत विकास परिषद एवं महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित यह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर न केवल रोगमुक्ति का साधन बना, बल्कि समाज सेवा की सच्ची भावना का भी जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया।”आयोजन की सफलता हेतु सभी डॉक्टरों, स्वयंसेवकों, तकनीकी स्टाफ तथा सहयोगी संस्थाओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।कार्यक्रम ने जनमानस के बीच सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की मिसाल कायम की
