ऋषिकेश। Pahalgam Attack: पहलगाम में पर्यटकों की आतंकवादी हमले में मौत के बाद एम्स ऋषिकेश के एक डॉक्टर पर संस्थान में मिठाई बांटकर खुशी मनाने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

Spread the love

आरोप है कि डॉक्टर ने पहले भी हिंदू विरोधी पोस्ट इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट की। इस मामले में हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोग दो बार एम्स में प्रदर्शन कर चुके हैं।

संवाददाता,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)

धर्म पूछकर हिंदू पर्यटकों की हत्या

पुलिस को दी तहरीर में विश्व हिंदू परिषद से जुड़े राजेंद्र पांडेय निवासी तपोवन, मुनिकीरेती ने बताया कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने धर्म पूछकर हिंदू पर्यटकों की हत्या की थी। आरोप है कि इस घटना के अगले दिन एम्स में कार्यरत डॉक्टर तंजीम अकरम ने अस्पताल परिसर में खुशी में मिठाई बांटी।

किसी के पूछे जाने पर डॉक्टर ने बताया कि रमजान की खुशी में मिठाई बांटी जा रही है। जबकि रमजान बीते एक माह से अधिक का समय हो चुका था। आरोप है कि डॉ. तंजीम अकरम ने खुले तौर पर पहलगाम में हमला करने वाले आतंकवादियों का समर्थन किया।

हिंदू विरोधी पोस्ट

डॉक्टर ने पहले भी हिंदू विरोधी पोस्ट अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर साझा की। पुलिस ने इस मामले में धर्म, जाति, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समुदाय के बीच दुश्मनी बढ़ाने, राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचाने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

ऋषिकेश कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। इस मामले बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने पूर्व में एम्स में दो बार प्रदर्शन किया था। उनका आरोप था कि एम्स व पुलिस प्रशासन आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उसे बचाने का प्रयास कर रहे हैं। पंद्रह दिन के भीतर कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी थी।


Spread the love