हाथ में टेप बांधकर एक प्रेमी युगल ने मंगलवार दोपहर गंगनहर में छलांग लगा दी। जल पुलिस की मदद से पास में ही दुकान करने वाले एक तैराक ने प्रेमी युगल को बाहर निकाला।

हाथ को टेप से बांधकर गंगनहर में कूदे प्रेमी-प्रेम‍िका, देखते ही एक युवक ने लगा दी छलांग, फ‍िर….

दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से युवती को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया।

मंगलवार दोपहर एक युवक और युवती सिविललाइंस क्षेत्र के सोलानी पार्क से होते हुए गंगनहर पहुंचे। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता। दोनों ने गंगनहर में छलांग लगा दी। यह देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो कुछ दूरी पर दुकान लगाने वाला जलवीर मोनू और जल पुलिस की चौकी से गोताखोर भी मौके पर पहुंच गए।

Hindustan Global Times Avtar Singh Bisht journalist form Uttarakhand

मोनू तैराक और जल पुलिस के गोताखोरों ने दोनों को बचाने के लिए गंगनहर में छलांग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया।

हाथ में टेप बांधकर एक प्रेमी युगल ने मंगलवार दोपहर गंगनहर में छलांग लगा दी। जल पुलिस की मदद से पास में ही दुकान करने वाले एक तैराक ने प्रेमी युगल को बाहर निकाला।

तैराक मोनू ने बताया कि प्रेमी युगल ने दोनों हाथ एक भूरे रंग की टेप से बांध रखे थे। प्रेमी एक साथ जान देने की नियत से गंगनहर में कूदे थे। दोनों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर युवती को गंभीर हालत में ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

: Crime News: रुद्रपुर में जंगल में लहूलुहान मिला युवक का शव, बाइक व मोबाइल गायब; लूट के मकसद से हत्या की आशंका

पुलिस इनके स्वजन के बारे में जानकारी जुटा रही है। प्रभारी निरीक्षक मनोज मैनवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement