भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत के दौरान कलयुग में भ होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी की थी। जब पांडव वन की ओर जा रहे थे, युधिष्ठिर ने श्री कृष्ण से पूछा कि कलयुग में क्या होगा।

Spread the love

श्री कृष्ण ने उन्हें वन में जाकर देखने के लिए कहा। जब पांडव लौटे, तो उन्होंने जो देखा, वह बहुत महत्वपूर्ण था।

संवाददाता,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट

1. कलयुग में शोषण: युधिष्ठिर ने बताया कि उन्होंने दो सूंड वाले हाथी देखे। श्री कृष्ण ने कहा कि यह संकेत है कि कलयुग में ऐसे लोग शासन करेंगे जो दूसरों का शोषण करेंगे।

2. राक्षसी आचरण: अर्जुन ने एक पक्षी के बारे में बताया जो मरे हुए जानवर का मांस खा रहा था। श्री कृष्ण ने कहा कि यह दर्शाता है कि ज्ञानी कहलाने वाले लोग वास्तव में राक्षसी आचरण करेंगे।

3. बच्चों का विकास अवरुद्ध: भीम ने देखा कि एक गाय अपने बछड़े को इतना चाट रही थी कि वह लहूलुहान हो गया। श्री कृष्ण ने कहा कि कलयुग में माताओं की ममता बच्चों के विकास में बाधा डालेगी।

4. भूखे की अनदेखी: सहदेव ने देखा कि एक कुएं के पास अन्य कुएं भरे हुए थे, लेकिन एक खाली था। श्री कृष्ण ने कहा कि कलयुग में भूखे की कोई मदद नहीं करेगा।

5. हरिनाम से उद्धार: नकुल ने देखा कि एक चट्टान बड़े वृक्षों से टकराने के बाद भी नहीं रुकी, लेकिन एक छोटे पौधे से टकराते ही रुक गई। श्री कृष्ण ने कहा कि कलयुग में हरिनाम का जप मनुष्य को पतन से बचाएगा।

✧ धार्मिक और अध्यात्मिक

Spread the love