इं टरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बाउंड्री पर कैच के नियम में बदलाव करने के बाद अब एक और नए नियम को टेस्ट क्रिकेट में लेकर आया है. ICC ने व्हाइट बॉल फॉर्मेट में स्टॉप क्लॉक शुरू करने के एक साल बाद इसे टेस्ट क्रिकेट में भी शुरू करने का फैसला किया है, क्योंकि इस फॉर्मेट में धीमी ओवर गति लंबे समय से एक समस्या रही है.

नियम के अनुसार, फील्डिंग करने वाली टीम को पिछले ओवर के खत्म होने के एक मिनट के भीतर ही अगला ओवर शुरू करने के लिए तैयार रहना होगा. ऐसा न करने पर उन्हें अंपायरों से दो चेतावनियां मिलेंगी. उन चेतावनियों के बाद अंपायर गेंदबाजी करने वाली टीम पर पांच रन का जुर्माना लगाएंगे। 80 ओवर के प्रत्येक ब्लॉक के बाद चेतावनियां शून्य पर रीसेट हो जाएंगी। साथ ही, घड़ी को 0 से 60 तक ऊपर की ओर गिना जाएगा. यह नियम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की शुरुआत से ही लागू हो गया है.

खबर अपडेट की जा रही है…..

🏏 क्रिकेट हाइलाइट्स, स्कोर और बहुत कुछ
Advertisement