देहरादून। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के बीच राज्य निर्वाचन आयोग और मीडिया के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। हाल ही में हिन्दुस्तान समाचार पत्र ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी, जिसका शीर्षक था – “शहर में डाला है वोट तो गांव के चुनाव में न करें भागीदारी।” इस रिपोर्ट पर आपत्ति जताते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने अखबार के प्रधान संपादक को नोटिस जारी किया है।
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि समाचार का शीर्षक, आयोग के नियमों और राज्य निर्वाचन आयुक्त के कथन से मेल नहीं खाता। आयोग का कहना है कि हिन्दुस्तान अखबार में प्रकाशित खबर का शीर्षक जनता में भ्रामक संदेश फैला सकता है, जबकि आयोग ने अपने बयान में केवल नियमों की व्याख्या की थी।
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राहुल कुमार गोयल द्वारा हस्ताक्षरित नोटिस में कहा गया –

