

वहीं अगर आप इनको याद नहीं करते तो इनकी नाराजगी का सामना भी आपको करना पड़ सकता है। कुल देवी-देवताओं के नाराज होने से कुल के पितृ भी अप्रसन्न होते हैं और आपकी जिंदगी में कई चुनौतियां आ सकती हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कुल देवी-देवताओं के नाराज होने पर कैसे संकेत आपको मिलते हैं।संवाददाता,हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/ अवतार सिंह बिष्ट/उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी!

कुल देवी-देवता
आपके कुल या वंश के पूर्वज जिस जगह से संबंध रखते हैं अक्सर आपके कुल देवी-देवता भी उसी स्थान से संबंधित होते हैं। पुराने समय में कुल की रक्षा के लिए हमारे पूर्वज कुल देवी या फिर देवता की पूजा करते थे। हर शुभ मांगलिक कार्य के दौरान कुल देवी-देवताओं को याद किया जाता था। हालांकि, यह चलन अब कम होने लगा है। कई लोग अपने कुल देवी-देवताओं को जानते भी नहीं हैं और ना ही इनका पूजन या ध्यान करते हैं। अक्सर आपकी कई परेशानियों का कारण कुल देवी-देवताओं को याद न करना हो सकता है। कुल देवी देवता नाराज होने पर क्या संकेत देते हैं, आइए अब इस बारे में जानें-
कुल देवी-देवता नाराज होने पर देते हैं ये संकेत
- अगर आपके कुल देवी-देवता आपसे नाराज हैं तो आपके घर में अशांति का माहौल रहता है। घर में बार-बार लड़ाई-झगड़े होते हैं और घर के लोगों के बीच मनमुटाव बना रहता है। इसके कारण स्थितियां बेहद तनावपूर्ण भी हो सकती है। साथ ही घर के लोग एक दूसरे के खिलाफ ही साजिश करते देखे जा सकते हैं।
- अगर आपके घर में कोई-न-कोई व्यक्ति हमेशा बीमार रहता है। बीमारियों पर अक्सर आपका खर्च होता है तो समझ जाइए कुल देवी-देवताओं की नाराजगी का आप शिकार हैं। ऐसा होने पर दुर्घटनाएं और अप्रिय स्थितियां भी आपके जीवन में पैदा होती रहती हैं।
- कुल देवी-देवताओं के नाराज होने पर आपको आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। आपकी कड़ी कोशिश के बाद भी आप धन को संचित कर पाने में कामयाब नहीं हो पाते। कर्ज में आप डूबे रहते हैं।
- जिन लोगों से कुल देवी-देवता नाराज होते हैं उन्हें बुरे और डरावने सपने भी बार-बार आ सकते हैं। ऐसे लोगों की नींद अक्सर टूटती रहती है। सुबह उठने के बाद भी आपको ऐसे लोग तरोताजा नजर नहीं आते।
- इसके साथ ही कार्यों में भी असफलता कुल देवी-देवताओं के नाराज होने के कारण मिलती है। बने-बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं और जिस चीज में आपको महारत हासिल है उसमें भी आप औरों से पीछे हो सकते हैं।
कुल देवी-देवताओं को ऐसे करें प्रसन्न
अगर ऊपर बताई गई स्थितियां आपके साथ भी सच साबित हो रही हैं तो समझ जाइए कुल देवी-देवता आपसे भी नाराज हैं। ऐसे में आपको किसी अनुभवी या फिर घर के बड़े-बुजुर्ग से सलाह लेनी चाहिए और कुल देवी-देवताओं की शांति के लिए उनका पूजन या कोई विशेष आयोजन करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी सारी परेशानियां दूर हो सकती हैं।




