रुद्रपुर,आवास विकास शिव शक्ति मंदिर अटरिया रोड से श्याम टाकीज रोड तक जर जर हालत में, रुद्रपुर का ऐतिहासिक शिव शक्ति मंदिर पर प्रतिदिन पूजा पाठ करने वाले हिंदू भक्तों को होती है परेशानी, बारिश के चलते व पत्थर छिटकने से शिव भक्तों पर पड़ती है मार, Rudrapur Nagar Nigam

Spread the love

आवास विकास क्षेत्र की जर्जर सड़कों से परेशान क्षेत्रवासियों के साथ व्यापारियों का रोष आज उभर कर सड़क पर उतर आया। भारी संख्या में लोगों ने नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए शिव शक्ति मंदिर के सामने सांकेतिक धरना दिया। रोषित क्षेत्रवासियों का कहना था कि आवास विकास क्षे की कई सड़कों का निर्माण हुए वर्षों गुजर चुके हैं। जो आज पू तरह से जतर्जर हालत में पहुंच चुकी है। मार्ग निर्माण को लेकर कई बार निगम प्रशासन से आग्र्रह किया जा चुका है । परंतु उनकी न्यायोचित मांग पर कोई सुनवाई नही हो रही है। उन्होंने कहा कि आल आवास विकास की प्रमुख सड़क सहित अन्य सभी मार्ग पैदल चलने लायक भी नहीं हैं। आये दिन यहां दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं। सब कुछ जानते हुए भी नगर निगम प्रशासन प्रशासन मौन साधे हुए है। जिसे अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। धरना प्रदर्शन करने वालों में संजय जुनेजा, सुनील आर्य, अशोक चोपड़ा, सुमित अरोरा, गोपाल भसीन,सीपी शर्मा, हैप्पी जुनेजा, फारूख, राजपाल यादव, ऋषि, परमजीत सिंह, आकाश रस्तोगी, रविन्द्र चौहान, नावेद, फुरकान व राजीव जल्होत्रा आदि शामिल थे।

रुद्रपुर। रुद्रपुर के आवास विकास में जर्जर सड़क के खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़क गया। स्थानीय लोगों ने जमकर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान जर्जर सड़क को दोबारा बनाने की मांग की गई। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा और व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने भी मौके पर पहुंचकर आंदोलनकारियों को समर्थन दिया।

रुद्रपुर में वार्ड नंबर 38 और 39 में सड़क करीब इस साल से अधिक समय से खराब है। सड़क की हालत इतनी खस्ता है कि यहां से गुजरने पर वाहनों के टायर से उछलने वाले पत्थर लोगों को घायल तक कर देते हैं। यही नहीं वाहन भी क्षतिग्रस्त होते हैं। बड़ी आबादी वाले इस वार्ड के लोगों ने कहना था कि नगर निगम इस स्थिति से पूरी तरह मुंह मोड़े हुए है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि आवास विकास शिव मंदिर से अटरिया रोड और आवास विकास चौकी तक इस जर्जर सड़क से निकलना मुश्किल हो रहा है। महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि यूं तो आवास विकास पाश कालोनी कही जाती है, लेकिन कालोनी की सड़कें बेहद गड्ढामुक्त हैं। जिससे राहगीरों को भारी असुविधा हो रही है। सड़कों की मरम्मत तक सरकार नहीं करा रही है। कहा कि भाजपा विधायक शिव अरोरा शहर को गड्ढा मुक्त कराने का दावा करते हैं, लेकिन आवास विकास की सड़क पर उनका ध्यान नहीं गया है। मेयर रामपाल सिंह ने भी आवास विकास की सड़क को नजरअंदाज किया है। आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि आवास विकास की सड़कों का बुरा हाल है। सड़क में इस कदर गड्ढे हैं कि टुकटुक तक पलट जाते हैं। टुकटुक चालक आवास विकास जाने तक से कतराने लगे हैं। उन्होंने सड़क दुरुस्त कराने की मांग की है। स्थानीय निवासी अशोक चोपड़ा का कहना था कि जब उन्होंने जर्जर सड़क के दोबारा निर्माण की मांग पार्षद प्रतिनिधि राजेश जग्गा से की तो उन्होंने सड़क दोबारा बनाने से इंकार करते हुए यहां सिर्फ मिट्टी भरान कराने की बात कही। इसको लेकर गुस्साए लोगों की उनसे बहस हो गयी। वहीं स्थानीय लोग नगर निगम के खिलाफ सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान सुनील आर्या, आलोक कालरा, परमजीत सिंह, हैप्पी जुनेजा, सुमित अरोड़ा, फाहरुख, सनीज अहमद, मिथुन, विक्रम आदि मौजूद रहे।


Spread the love