

भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला मात्र दूसरा देश बनेगा। भारत ने पहला T20I मैच 1 दिसंबर 2006 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। बता दें, T20I में सबसे ज्यादा मैच खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम है। हालांकि भारत के नाम जो वर्ल्ड रिकॉर्ड है वो शायद ही किसी और टीम के नाम होगा। भारत ने हेड टू हेड मामले में किसी भी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच खेले हैं। भारत ने सबसे ज्यादा T20I मैच श्रीलंका के खिलाफ जीते हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया को 20 तो वेस्टइंडीज को 19 बार धूल चटाई है।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
वर्ल्ड क्रिकेट में अब बहुत अधिक T20I मैच खेले जा रहे हैं, मगर 9 ही टीमें ऐसी हैं जिन्होंने 200 या उससे अधिक मैच खेले हैं। यह सभी टेस्ट प्लेइंग नेशन्स हैं। आईए एक नजर सबसे ज्यादा T20I मैच खेलने वाली टीमों पर डालते हैं-
T20I में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टीमें-
पाकिस्तान- 275
भारत- 249
न्यूजीलैंड- 235
वेस्टइंडीज- 228
श्रीलंका- 212
ऑस्ट्रेलिया- 211
इंग्लैंड- 210
साउथ अफ्रीका- 206
बांग्लादेश- 200
वर्ल्ड क्रिकेट में ऐसी कोई टीम नहीं है जिसने हेड टू हेड मामले में भारत को टक्कर देते हुए अधिक मैच जीते हो। भारत के नाम हर टीम से अधिक मैच जीतने का रिकॉर्ड है। अफगानिस्तान और आयरलैंड जैसी टीमें तो भारत के खिलाफ अभी तक 1 भी मैच नहीं जीत पाई है।
भारत का सभी टीमों के खिलाफ हेड टू हेड T20I रिकॉर्ड
(जीता || हारा)
श्रीलंका – 22 || 9
ऑस्ट्रेलिया – 20 || 11
वेस्टइंडीज – 19 || 10
साउथ अफ्रीका – 18 || 12
इंग्लैंड – 17 || 12
बांग्लादेश – 16 || 1
न्यूजीलैंड – 14 || 10
पाकिस्तान – 11 || 3
जिम्बाब्वे – 10 || 3
आयरलैंड – 8 || 0
अफगानिस्तान – 8 || 0
यूएई – 2 || 0
हॉन्ग कॉन्ग – 1 || 0
नामीबिया – 1 || 0
नेपाल – 1 || 0
नीदरलैंड्स – 1 || 0
स्कॉटलैंड. 0
यूएस – 1 || 0




