उत्तराखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव हेम पंत ने हरविन्द्र कल्याण का स्वागत किया। इसके बाद संसदीय कामकाज तथा विधानसभा की कार्यप्रणाली पर विस्तृत चर्चा की। उत्तराखंड विधानसभा में गत दो सत्रों से नेवा के तहत पेपरलैस कार्यवाही शुरू की गई है।

इस दौरान हरविन्द्र कल्याण ने उत्तराखंड विधानसभा का सदन और पुस्तकालय भी देखे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विधानसभा के संसदीय कामकाज बारे ऐसे कदम आदर्श परंपरा स्थापित करने तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था के हित में हैं।

