

रुद्रपुर। अलायंस वार्ड में विकास कार्यों की लगातार अनदेखी और नगर निगम प्रशासन के उदासीन रवैये के खिलाफ सोमवार को डेमोक्रेट प्रतिनिधि सचिन मुंजाल ने अनोखे अंदाज़ में विरोध दर्ज कराया। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक वे नगर निगम परिसर में बैठकर शांतिपूर्ण लेकिन प्रभावशाली तरीके से अपनी बात रखते रहे।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
मुंजाल ने स्पष्ट आरोप लगाया कि उनके वार्ड में विकास कार्यों की गति ठप है, जबकि कई महत्वपूर्ण कार्य महीनों से फाइलों में ही दबे पड़े हैं। उन्होंने कहा कि ब्राउन क्वीन मार्ग और गेट का नाम बदलकर किसी अन्य नेता के नाम पर किया जाना न केवल अनुचित है, बल्कि स्थानीय जनता की भावनाओं के भी विरुद्ध है। वार्ड की पहचान छीनने का प्रयास स्वीकार्य नहीं है और नगर निगम को निर्णय लेने से पहले जनता की सहमति लेनी चाहिए।
मुंजाल ने कहा कि संघर्ष उनका शौक़ नहीं बल्कि जनता के अधिकारों का संरक्षण उनका धर्म है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि—
उद्देश्य लड़ाई नहीं, समाधान है। मैं अपने वार्ड के हक़ के लिए खड़ा हूं और Municipal Administration को वास्तविकताओं से अवगत कराना मेरी जिम्मेदारी है।”
उन्होंने जनता से भी अपील की कि अपनी हर अभिव्यक्ति में संयम और शांति बनाए रखें लेकिन अपने अधिकारों पर समझौता न करें।
स्थानीय नागरिकों में भी मुंजाल की इस पहल को बड़ी सराहना मिल रही है। लोग उन्हें “युवा, निर्भीक और जनहित के मुद्दों पर मुखर नेतृत्व करने वाला चेहरा” बताकर समर्थन दे रहे हैं।
अलायंस वार्ड में विकास की ज्वलंत समस्याओं को सीधे निगम के सामने रखने के इस तरीके ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सचिन मुंजाल अब केवल राजनीति नहीं, जनसंघर्ष की राह पर भी अग्रसर हो चुके हैं।
शहर के जानकार मान रहे हैं कि अगर निगम प्रशासन शीघ्र कार्रवाई नहीं करता, तो यह विरोध आगे एक बड़े अभियान का रूप ले सकता है।




