खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसमस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Spread the love

खटीमा, 13 दिसम्बर 2025।
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन शनिवार को कैंप कार्यालय लोहियाहेड एवं हेलीपेड परिसर में जनप्रतिनिधियों और आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने जनसमस्याओं के त्वरित, प्रभावी और संवेदनशील समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का फॉलोअप कर समाधान की जानकारी शिकायतकर्ताओं तक पहुंचाई जाए।

इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष खटीमा रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल, जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर नितिन सिंह भदौरिया, जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी, अपर जिलाधिकारी कौस्तूभ मिश्रा, एसपी सिटी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।


Spread the love