

BCCI ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है. चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर और भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की मौजूदगी में स्क्वॉड का ऐलान होगा. सभी के मन में एक ही सवाल है कि आखिर किन 15 खिलाड़ियों की जगह मिलेगी? आपके इसी सवाल का जवाब हम लेकर आए हैं.

सबसे पहले तो ये जान लीजिए कि जो टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही लगभग वही टी20 विश्व कप 2206 में उतरेगी. एक भी बदलाव की गुंजाइश कम है. कप्तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान सुभमन गिल को छोड़कर सभी सभी खिलाड़ियों ने बढ़िया फॉर्म दिखाया है. इसलिए सेलेक्शन इतना मुश्किल नहीं होगा. फैंस के मन में एक ही सवाल है कि सूर्या और गिल तो खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं तो में कप्तान और उपकप्तान को जगह मिलेगी या उन पर कोई बड़ा एक्शन होगा? इन सभी सवालों के जवाब में टीम के ऐलान के बाद ही मिल पाएंगे.
कितने बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस?
टीम इंडिया के ऐलान के लिए शनिवार यानी आज मुंबई में मौजूद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के हेडक्वार्टर में मीटिंग होने जा रही है. कुल 5 सेलेक्टर मौजूद रहेंगे. कप्तान सूर्यकुमार यादव भी मीटिंग में शामिल हो सकते हैं. दोपहर डेढ़ बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई है, जिसमें चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर स्क्वॉड का ऐलान करेंगे. ये जानकारी BCCI ने शुक्रवार को ही दे दी थी.
सूर्यकुमार यादव ने क्यों बढ़ाई चिंता?
टीम इंडिया के ऐलान से पहले सूर्यकुमार यादव के फॉर्म ने सभी की चिंता बढ़ा दी है. वो कप्तान हैं तो उनका खेलना तय है, लेकिन उनके हालिया आंकड़े निराश करने वाले हैं. एशिया कप से लेकर अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज तक सूर्या का बल्ला शांत रहा है. 2025 उनके लिए बेहद बुरा रहा. इस साल उन्होंने 21 पारियों में 13.62 की औसत और 123 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 218 रन किए. एक भी फिफ्टी नहीं आई. ऐसे में उनके प्लेइंग 11 में रहने पर सवाल उठ रहे हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें लेकर सेलेक्टर्स क्या फैसला करते हैं.
उप कप्तान शुभमन गिल का क्या होगा?
सबसे बड़ा सवाल उप कप्तान शुभमन गिल को लेकर है. सूर्या के जैसे ही गिल की हालत है. वो भी रनों के लिए तरस रहे हैं. गिल के नाम इस पूरे साल टी20 इंटरनेशनल में एक भी फिफ्टी नहीं है. गिल बार-बार फ्लॉप होते रहे और संजू को प्लेइंग 11 से बाहर बैठना पड़ा. उधर यशस्वी जायसवाल घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगा चुके हैं. फिर भी गिल के ओपनर होने के चलते उनकी जगह नहीं बनी. खराब फॉर्म के बाद भी गिल को जगह मिलना तय माना जा रहा है, क्योंकि वो उपकप्तान हैं और तीनों फॉर्मेट के खिलाड़ी के तौर पर सेलेक्टर्स की पहली पसंद भी हैं.
टीम इंडिया का संभावित स्क्वॉड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह. संभावित रिजर्व खिलाड़ी- नीतीश कुमार रेड्डी, रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.🏏 क्रिकेट हाइलाइट्स, स्कोर और बहुत कुछ




