खटीमा में ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि रस्तोगी का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

Spread the love


खटीमा।ओबीसी मोर्चा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष श्री रवि रस्तोगी के खटीमा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। फूल-मालाओं, नारों और जोशीले स्वागत के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
स्वागत कार्यक्रम में खटीमा भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ उत्तराखंड सहकारिता बैंक के उपाध्यक्ष दान सिंह रावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओबीसी मोर्चा जानकी गोस्वामी, उत्तराखंड प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ के सहसंयोजक डॉ. नवीन भट्ट, जिला प्रभारी ओबीसी मोर्चा अमित कुमार पांडे, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा विनीता सक्सेना, जिला महामंत्री रमेश जोशी, पूर्व जिला महामंत्री सतीश गोयल, मंडल महामंत्री ओबीसी मोर्चा विशाल रस्तोगी, राजेश बटला, मंडल महामंत्री विवेक रस्तोगी, रविश भटनागर, मंडल उपाध्यक्ष नीलू गुप्ता, एससी मोर्चा अध्यक्ष नवल वाल्मीकि, कमला चंद सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रवि रस्तोगी का जोरदार स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपना उत्साह और एकजुटता प्रदर्शित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री रस्तोगी ने सभी का आभार व्यक्त किया और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।
उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज के अधिकारों, सम्मान और समग्र विकास के लिए ओबीसी मोर्चा पूरी मजबूती के साथ कार्य कर रहा है। आने वाले समय में संगठन की विचारधारा और योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा, ताकि समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।
कार्यक्रम के समापन पर कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और सामाजिक सरोकारों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।


Spread the love