

शैल सांस्कृतिक समिति, रुद्रपुर द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य रूप से दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जसविंदर सिंह खरबंदा एवं रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा द्वारा किया गया। चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के एमडी डॉ. किशोर चंदोला तथा कमलेंद्र सेमवाल, पंतनगर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डी एस बिष्ट,विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे।
दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का औपचारिक आरंभ हुआ, जिसमें संस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। अतिथियों ने शैल सांस्कृतिक समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन लोक संस्कृति के संरक्षण और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

कलाकार एवं प्रस्तुतियाँ
उत्तरायणी, मकर संक्रान्ति, उत्तरायणी (घुघुतिया त्यार) महोत्सव–2026 को दिव्य एवं भव्य स्वरूप प्रदान करने हेतु दिनांक 13 जनवरी 2026 को सुविख्यात लोक गायक गजेन्द्र राणा, लोक गायिका डॉ. कुसुम भट्ट, विक्रम रावत, जगदीश भट्ट, राजेन्द्र बिष्ट, सुप्रसिद्ध लोक गायिका साक्षी काला एवं लोकप्रिय कलाकार विक्की द्वारा पर्वतीय संस्कृति पर आधारित एक से एक बढ़कर मनमोहक कुमाऊँनी एवं गढ़वाली गीत-संगीत की शानदार प्रस्तुतियाँ दी जाएँगी।
कार्यक्रम का कुशल निर्देशन एवं संचालन – सुरू रावत,
नृत्य निर्देशन – अक्षय राणा,
संगीत निर्देशन – विमल रावत,
लय–ताल वादन – पवन रावत, पंकज बणई एवं शिवम शर्मा
तथा अन्य सहयोगी कलाकारों द्वारा किया जाएगा।
सभी कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया और उत्तरायणी महोत्सव की सांस्कृतिक गरिमा को नई ऊँचाइयाँ प्रदान कीं।
✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
मुख्य अतिथि के रूप में लकी खरबंदा, विधायक शिव अरोड़ा, राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, डॉ. किशोर चंदोला, डी. एस. बिष्ट, कमलेंद्र सेमवाल, सुरेश परिहार, भरत लाल शाह एवं गोपाल सिंह पटवाल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन हेमंत बिष्ट द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल सिंह पटवाल ने की।
महासचिव – एडवोकेट दिवाकर पांडे
उपाध्यक्ष – सतीश ध्यानी, मोहन उपाध्याय
कोषाध्यक्ष – डी.के. दनाई
विशिष्ट रूप से उपस्थित पदाधिकारी व सदस्यगण:
पी.सी. शर्मा, राजेंद्र बोहरा, दिनेश बम, भास्कर जोशी, जगदीश बिष्ट, दिनेश भट्ट, दान सिंह मेहरा, मुकुल उप्रेती, डॉ. एल.एम. उप्रेती, सतीश लोहनी, अवतार सिंह बिष्ट, डॉ. नंदाबल्लभ पाठक, लीलाम्बर जोशी, पी सी शर्मा,एस के नैयर,, पूरन चंद्र जोशी,संजीव बुधौरी, हरीश दनाई, नरेंद्र रावत, सी.बी. घिंडियाल, एल.डी. जोशी, राजेंद्र बलौदी, प्रकाश जोशी, महेश कांडपाल, डी.एस. मेहरा, त्रिभुवन जोशी, हरीश मिश्रा, के.के. मिश्रा, दयाकिसन बुढ़लाकोटी, त्रिलोचन पनेरू, डी.डी. गुणवन्त, धीरज पांडे, भारत जोशी। दिनेश भट्ट, अवतार सिंह बिष्ट,
महिला सहभागिता में:
तनुजा बुधौरी, विनीता पांडे, सुधा पटवाल,मोहिनी बिष्ट, लीला दनाई, नीलम कांडपाल, भावना मेहरा, रेनू जोशी,मंजू दनाई, सुनीता पांडे, तारा जोशी, शोभा मिश्रा, प्रभा मेहरा, शालिनी बोहरा, सरिता उपाध्याय, हेमा पंत, कुमकुम उपाध्याय, रेखा, पूजा, भारती जोशी, भगवती, आशा लोहनी, भगवती मेहरा, बीना लखेड़ा, सुधा जोशी, चंद्रा बम।




