शिविर में प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद, एक ही छत के नीचे मिलीं सभी सेवाएं2038 लोगों को मिला जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ

Spread the love

किच्छा, 22 जनवरी 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत गुरुवार को न्याय पंचायत बण्डिया के राजकीय इंटर कॉलेज, शांतिपुरी में उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट की अध्यक्षता में एक भव्य बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं और योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना रहा।
शिविर के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजेश शुक्ला एवं ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम ने कहा कि जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं का त्वरित व प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका शत-प्रतिशत लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे जागरूक रहकर ऐसे शिविरों का अधिकतम लाभ उठाएं।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी


दर्जा मंत्री खतीब अहमद ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार शिविरों के माध्यम से आम जनता की समस्याओं का समाधान और योजनाओं का लाभ सीधे गांवों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और लोगों से अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पंकज उपाध्याय ने कहा कि शिविरों में प्राप्त समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जनपद की प्रत्येक तहसील में निराश्रित गौवंश के संरक्षण हेतु गौशालाओं का निर्माण किया जा रहा है और इस दिशा में शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा पात्र लाभार्थियों को चेक, महालक्ष्मी किट, टूल किट, प्रमाण पत्र आदि वितरित किए गए। साथ ही रीप योजना के अंतर्गत 04 महिलाओं को ई-रिक्शा वाहन वितरित कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा मौके पर ही आवेदन प्राप्त कर पंजीकरण किए गए तथा अनेक पात्र लाभार्थियों को तत्काल लाभान्वित किया गया। शिविर में 24 विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर मरीजों को दवाएं भी वितरित की गईं।
शिविर में कुल 2038 लोगों को विभिन्न विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में 93 शिकायतें/मांगें प्राप्त हुईं, जिनमें से 51 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
स्वास्थ्य सेवाएं एवं अन्य लाभ
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 747 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण व दवा वितरण किया गया। इसके अंतर्गत 50 आयुष्मान कार्ड, 59 एक्स-रे, होम्योपैथिक से 71, आयुर्वेद एवं यूनानी से 81 लोगों का परीक्षण व दवा वितरण किया गया।
शिविर में
06 विरासत, 45 स्थायी निवास, 17 जाति, 32 आय, 03 उत्तरजीवी, 07 चरित्र, 01 हैसियत प्रमाण पत्र जारी किए गए।
25 परिवार रजिस्टर नकल, 07 खसरा नकल, 10 जन्म-मृत्यु पंजीकरण, 05 राशन कार्ड निरस्तीकरण किए गए।
15 मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट, 10 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, 05 बच्चों का अन्नप्राशन, 05 नंदा गौरा योजना आवेदन, 05 पीएम मातृ वंदन योजना, 05 दिव्यांग प्रमाण पत्र, 01 उपकरण, 31 विभिन्न पेंशन, 08 दिव्यांग बस पास वितरित किए गए।
शिक्षा विभाग द्वारा 02 छात्राओं को साइकिल, 08 बालिकाओं को पुरस्कार, 02 स्कूल ड्रेस प्रदान की गईं।
04 स्वयं सहायता समूहों को 03 लाख रुपये के चेक वितरित किए गए।
श्रम विभाग द्वारा 15 श्रम कार्ड, 07 टूल किट, 13 श्रमिक पंजीकरण, 05 श्रमिक मानधन कार्ड बनाए गए।
पूर्ति विभाग द्वारा 50 लोगों को लाभान्वित किया गया।
39 आधार कार्ड नए बनाए व अपडेट किए गए।
सेवायोजन विभाग से 17, पर्यटन विभाग से 10, डेयरी विभाग से 15, पशुपालन विभाग से 450, वन विभाग से 10, उद्योग विभाग से 05, एवं श्रम कार्ड विभाग द्वारा 27 लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई।
उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी
शिविर में नगर पंचायत अध्यक्ष सचिन शुक्ला, प्रभारी मंत्री प्रतिनिधि जितेंद्र गौतम, निदेशक दुग्ध संघ इंदर सिंह मेहता, जिला पंचायत सदस्य प्रेम आर्या, क्षेत्र पंचायत सदस्य सरोजनी कार्की एवं पूजा कोरंगा, ग्राम प्रधान कविता तिवारी, बचुली देवी, तारा पांडे, दीपा कांडपाल, टीकम कोरंगा, पिंकी डिमरी, डी.एन. यादव, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी, मुख्य कृषि अधिकारी वी.के.एस. यादव, मुख्य उद्यान अधिकारी एस.के. शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी/नोडल अधिकारी हरेंद्र मिश्रा, सहायक निदेशक मत्स्य संजय छिमवाल, समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध, प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन, खंड विकास अधिकारी असित आनंद, सेवायोजन अधिकारी राजेश दुर्गापाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


Spread the love