टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान नेअब नई नौटंकी कर दी है। पाकिस्तान सरकार ने पाक टीम को विश्व कप में भारत के खिलाफ मैच खेलने से मना किया है। इस मुद्दे पर अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने जहर उगला है।

Spread the love

T20 World Cup 2026, Shahid Afridi: पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने का फैसला किया है, लेकिन पड़ोसी मुल्क ने 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बायकॉट करने का ऐलान कर दिया है। पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने तभी से भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने की ठानी जब आईसीसी ने बांग्‍लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किया।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

हालांकि, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स सरकार के इस फैसला का फुल सपोर्ट कर रहे हैं। इसी कड़ी में शाहिद अफरीदी का भी ताजा बयान सामने आया है। जिसमें वो पाकिस्तान को सपोर्ट करते और आईसीसी के खिलाफ जहर उगलते दिख रहे हैं।

Shahid Afridi ने क्या कहा?

शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान सरकार के इस फैसले के बाद अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “मेरा हमेशा से मानना है कि जो दरवाजे राजनीति से नहीं खुल सकते हैं वो क्रिकेट खोल सकता है। मुझे बहुत दुख है कि पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा, लेकिन मैं अपनी सरकार के फैसले का पूरा समर्थन करता हूं। आईसीसी के पास यही मौका है जब वह अपने बयान से नहीं, बल्कि फैसले से प्रूव कर सकता है कि वह पूरी तरह निष्पक्ष, स्वतंत्र और सभी मेंबर्स के प्रति फेयर है।”

ICC ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

पाकिस्तान सरकार के इस फैसले के बाद आईसीसी ने अगले 48 घंटे में इमरजेंसी मीटिंग करने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मीटिंग में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठा सकता है। भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के मैदान पर खेला जाना था।

टी20 वर्ल्ड कप खेलेगा पाकिस्तान

माना जा रहा था कि पाकिस्तान पहले पूरे टूर्नामेंट का ही बहिष्कार करने के बारे में सोच रहा था। हालांकि, सरकार ने सोशल मीडिया पर इस बात का ऐलान किया कि वह वर्ल्ड कप में तो हिस्सा लेंगे, पर वह भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बायकॉट करेंगे।🏏 क्रिकेट हाइलाइट्स, स्कोर और बहुत कुछ


Spread the love