कोट ब्लॉक में हिमालय क्रांति पार्टी की सशक्त शुरुआत, 20 से अधिक नए सदस्य जुड़े

Spread the love

लैंसडाउन/पालीखाल, 22 फरवरी 2026।
हिमालय क्रांति पार्टी (एचकेपी) ने विकास खंड कोट में संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए पालीखाल में अपनी प्रथम ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष श्री रमेश सिंह बेलवाल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव श्री दिनेश सिंह बिष्ट उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला एवं नगर इकाइयों के पदाधिकारियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी


बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति तैयार करने तथा जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि एचकेपी का लक्ष्य केवल राजनीतिक भागीदारी नहीं, बल्कि स्थानीय समस्याओं का ठोस समाधान और “एक परिवार, एक रोजगार” जैसे संकल्पों को धरातल पर उतारना है।
इस दौरान 20 से अधिक युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। क्रांतिवीर श्री घुत्ता सिंह चौहान ने पार्टी को मासिक अनुदान देने की घोषणा कर कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया। इसे कोट ब्लॉक में एचकेपी की बढ़ती पकड़ और जनसमर्थन का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है।
इसी क्रम में ग्रामसभा कोटा पिंजोली, कठैत गांव, बेडू पिंजोली सहित आसपास के 5–6 गांवों में घर-घर जनसंपर्क अभियान भी चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के कैलेंडर एवं दृष्टिकोण पत्र वितरित कर स्थानीय समस्याओं पर संवाद किया। ग्रामीणों ने सकारात्मक समर्थन व्यक्त करते हुए पार्टी को सहयोग और मतदान का आश्वासन दिया।
पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि “गांव बचेंगे तो उत्तराखंड बचेगा” के संकल्प के साथ एचकेपी हर ब्लॉक और हर गांव में संगठन को मजबूत करेगी।


Spread the love