भीमताल विधायक पर डॉक्टर को धमकी देने का आरोप, हरीश पनेरु ने साधा भाजपा पर निशाना

Spread the love


हल्द्वानी।पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं प्रमुख उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने भीमताल विधायक रामसिंह कैड़ा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हल्द्वानी में आयोजित प्रेस वार्ता में पनेरु ने कहा कि विधायक ने एक अस्थि रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. जगदीप सिंह पटपटिया को कथित रूप से गलत कार्य करने के लिए दबाव बनाया और मना करने पर “देख लेने” की धमकी दी।
पनेरु के अनुसार 23 फरवरी को खनस्यूं में आयोजित चिकित्सा शिविर के दौरान यह प्रकरण सामने आया। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक ने न केवल डॉक्टर के साथ अभद्र व्यवहार किया, बल्कि मुख्य चिकित्साधिकारी नैनीताल को फोन कर भी दबाव बनाने का प्रयास किया। पनेरु ने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था और प्रशासनिक तंत्र के लिए चिंताजनक बताया।
प्रेस वार्ता के दौरान पनेरु ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच भय का माहौल है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा सार्वजनिक पद की गरिमा के विपरीत आचरण किए जा रहे हैं, जिससे शासन-प्रशासन की छवि प्रभावित हो रही है।
उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मामले का संज्ञान लेने और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। पनेरु ने कहा कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित जनप्रतिनिधि के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
इस संबंध में विधायक रामसिंह कैड़ा या भाजपा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यदि उनका पक्ष प्राप्त होता है तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया


Spread the love