हल्द्वानी में आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के समर्थन में उतरा उत्तराखंड क्रांति दल, सीएम को भेजा ज्ञापन

Spread the love


हल्द्वानी। दिनांक 13 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड क्रांति दल ने जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में बुद्ध पार्क, हल्द्वानी में आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों की मांगों के समर्थन में जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्तियों की समस्याओं को गंभीरता से उठाते हुए उनके हक में आवाज बुलंद की।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)


कार्यक्रम के दौरान उप जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों की लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की गई। ज्ञापन में सरकार से अनुरोध किया गया कि कार्यकर्तियों के मानदेय, सुविधाओं और कार्य परिस्थितियों में सुधार के लिए तत्काल प्रभाव से ठोस कदम उठाए जाएं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां समाज की नींव को मजबूत करने का कार्य करती हैं, लेकिन उनकी उपेक्षा दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री उत्तम सिंह बिष्ट, पार्षद रवि वाल्मीकि, केंद्रीय संगठन मंत्री भुवन सिंह बिष्ट, राजीव लोचन, हरीश कौटिल्य, चंदन लोदियाल, हरीश मेवाड़ी, प्रमोद सती, श्याम सिंह नेगी, मोहन सिंह नेगी, मदन सिंह बिष्ट, कुंदन कुमार, साहीद सिद्दीकी, कैप्टन महेश तिवारी सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Spread the love