राजकीय प्राथमिक विद्यालय दुत्कानेधार का वार्षिक महोत्सव संपन्न, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Spread the love


भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड रामगढ़ अंतर्गत ग्राम दुत्कानेधार स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में आयोजित वार्षिक महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एवं राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं क्षेत्रीय जनता ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड


कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास की सभी ने सराहना की। विद्यालय परिसर पूरे समय उत्साह और उमंग से सराबोर रहा।
अपने संबोधन में हरीश पनेरू ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और संस्कारों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के विकास के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर कार्य करना चाहिए।
उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, अभिभावक, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


Spread the love