देहरादून स्थित मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में सुबह से अनेक स्थानों पर बारिश हुई।
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड
Uttarakhand Weather Update
उत्तराखंड के कई हिस्सों में बर्फबारी
विभाग ने बताया कि, मुक्तेश्वर में ओलावृष्टि हुई। वहीं, देहरादून में भी शाम होते ही बादल छा गए और बारिश हुई। बृहस्पतिवार रात हुई भारी बर्फबारी ने हेमकुंड साहिब जाने वाले पैदल मार्ग को ढक दिया, जिससे श्रद्धालुओं के लिए जोखिम बढ़ गया। अधिकारियों ने बताया कि इन कठिन परिस्थितियों में घंघरिया चौकी की एक टीम बर्फ से ढके मार्ग पर फंसे तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और खतरनाक इलाके में उनकी सहायता करने में जुटी है।

Uttarakhand Weather :आंधी-तूफान में कई पेड़-घर क्षतिग्रत
वहीं मसूरी के निकट स्थित पर्यटन नगरी धनोल्टी में बृहस्पतिवार देर रात एक बजे तेज आंधी से देवदार के 20-30 पेड़ गिर गए, जिससे वन विभाग की संपत्ति के अलावा तहसील आवास के अलावा कुछ होटलों को भी नुकसान पहुंचा। क्षेत्र की वन रेंज अधिकारी लतिका उनियाल ने बताया कि तेज आंधी से धनोल्टी में वन विभाग के प्रसिद्ध इको पार्क की व्यवस्थाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं।
Uttarakhand Weather Update: बारिश और बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट
उन्होंने बताया कि प्रशासन ने मौके पर जाकर मुआयना किया और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रो में अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रहा जबकि पर्वतीय क्षेत्रो में सामान्य से कम या काफी कम तक दर्ज किया गया।
उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार बारिश के कारण वातावरण में मौजूद धूल, मिट्टी और अन्य सूक्ष्म प्रदूषक कण जमीन पर बैठ गए। इसके साथ ही हवा में तैर रही प्रदूषण की परत भी धुल गई, जिससे वायु गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला।
शहर के विभिन्न हिस्सों में दृश्यता बेहतर हुई और वातावरण अपेक्षाकृत साफ नजर आया। पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि प्री-मानसून बारिश प्राकृतिक रूप से वायु प्रदूषण को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
बारिश के पानी के साथ हवा में मौजूद पार्टिकुलेट मैटर (पीएम-10 और पीएम-2.5) के कण नीचे आ जाते हैं, जिससे एक्यूआइ में सुधार होता है। यही कारण है कि बारिश के बाद हवा की गुणवत्ता अक्सर बेहतर दर्ज की जाती है।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से बढ़ते तापमान, शुष्क मौसम और निर्माण गतिविधियों के कारण देहरादून में धूल का स्तर बढ़ गया था, जिससे एक्यूआइ 100 के ऊपर बना हुआ था। हालांकि, शुक्रवार को हुई बारिश के बाद प्रदूषण का स्तर कम हुआ।
पिछले एक सप्ताह का एक्यूआइ
- 29 मई, 95
- 28 मई, 102
- 27 मई, 112
- 26 मई 114
- 25 मई, 109
- 24 मई, 115
- 23 मई, 109
Uttarakhand Weather Update
विभाग के अनुसार, देहरादून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 33.9 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।🌥 मौसम अपडेट
