श2023 के विधानसभा प्रस्ताव से मिली सफलता, रुद्रपुर ड्रेनेज परियोजना बनी विधायक शिव अरोड़ा की बड़ी उपलब्धि

Spread the love


रुद्रपुर। वर्ष 2023 में विधायक शिव अरोड़ा ने विधानसभा में रुद्रपुर की जलभराव और ड्रेनेज समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए स्थायी समाधान की मांग की थी। उसी पहल का परिणाम अब 786.73 करोड़ रुपये की ड्रेनेज परियोजना की स्वीकृति के रूप में सामने आया है। विधायक ने इसे रुद्रपुर के विकास की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि आधुनिक ड्रेनेज नेटवर्क बनने से बरसात के दौरान जलभराव की समस्या में बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि रिंग रोड परियोजना के बाद यह शहर के लिए एक और महत्वपूर्ण विकास कार्य है, जिससे रुद्रपुर की आधारभूत सुविधाएं और मजबूत होंगी।


Spread the love