रुद्रपुर। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप बत्रा ने मंगलवार को रुद्रपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करते हुए विकास योजनाओं की समीक्षा की और जनहित से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा एवं विधायक शिव अरोड़ा पूरे कार्यक्रम में उनके साथ मौजूद रहे।
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड
कार्यक्रम की शुरुआत नगर निगम परिसर में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत लगाए गए स्टॉलों के निरीक्षण से हुई। इसके बाद मंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया और नगर निगम सभागार में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में नागरिकों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति के भाव से ओत-प्रोत वातावरण में हुआ। सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और उपस्थित नागरिकों ने एकजुट होकर “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन किया। राष्ट्रीय गीत की गूंज से पूरा सभागार देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, विधायक शिव अरोड़ा, महापौर विकास शर्मा सहित सभी गणमान्य अतिथियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ हुआ, जिससे उपस्थित लोगों में उत्साह और गौरव का भाव दिखाई दिया।
नगर निगम सभागार में पंजाबी समाज द्वारा पंजाबी भवन की स्वीकृति मिलने पर आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन समारोह में मंत्री प्रदीप बत्रा का सम्मान किया गया।
दोपहर बाद मंत्री ने अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती फरजाना बेगम से शिष्टाचार भेंट की। इसके पश्चात महापौर विकास शर्मा और विधायक शिव अरोड़ा के साथ गाबा चौक, काशीपुर बायपास, श्री राम पार्क, डमरु चौक, रोडवेज बस स्टैंड तथा मानस खंड कॉरिडोर के अंतर्गत श्री नीलकंठ धाम सहित विभिन्न प्रस्तावित विकास स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
रुद्रपुर में करोड़ों की विकास योजनाओं का शिलान्यास, जन-जन की सरकार कार्यक्रम में उमड़ी भीड़
रुद्रपुर। नगर निगम रुद्रपुर परिसर में आयोजित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री उत्तम दत्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि तरुण दत्ता, पवन राना, रामपाल सिंह (राज्य मंत्री), कमल जिंदल (जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी), वेद ठुकराल (शहर संयोजक, राष्ट्रीय कार्यक्रम), भारत भूषण चुग, गिरीश पाल (वार्ड 21), चिराग कालरा (वार्ड 28), राजेश जगा (पार्षद, वार्ड 38) सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नगर आयुक्त शिप्रा जोशी तथा नगर निगम रुद्रपुर के अधिशासी अभियंता बी.एस. सहित निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे। अतिथियों ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि नगर के समग्र विकास, बेहतर आधारभूत सुविधाओं और नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।
सात शिलापट्टों में विधायक शिव अरोड़ा का नाम गायब, नगर निगम कार्यक्रम में चर्चा तेज
रुद्रपुर नगर निगम परिसर में आयोजित विकास योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान एक और विषय चर्चा का केंद्र बन गया। कार्यक्रम में अनावरण किए गए सातों शिलापट्टों में रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा का नाम अंकित नहीं था, जबकि शिलापट्टों पर भाजपा जिला अध्यक्ष, पूर्व दर्जा राज्य मंत्रियों तथा अन्य पदाधिकारियों के नाम शामिल थे। कार्यक्रम में विधायक शिव अरोड़ा स्वयं कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, महापौर विकास शर्मा और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ मंच पर मौजूद थे। शिलापट्टों से लाल कपड़ा हटने के बाद उपस्थित लोगों के बीच इस मुद्दे पर चर्चाएं शुरू हो गईं। अब यह सवाल उठ रहा है कि विधायक का नाम प्रशासनिक चूक के कारण छूटा या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। सातों शिलापट्टों का अवलोकन इस चर्चा की पुष्टि करता है।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर जोर दिया। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। पूरे कार्यक्रम के दौरान विकास कार्यों को लेकर उत्साह का माहौल बना रहा।
नारेबाजी से किसका होगा फायदा, रुद्रपुर में तेज हुई राजनीतिक चर्चा,रुद्रपुर। नगर निगम के सरकारी कार्यक्रम में पहले महापौर विकास शर्मा के समर्थन में नारे लगे, जिसके बाद विधायक शिव अरोड़ा के समर्थकों ने भी जवाबी नारेबाजी शुरू कर दी। इस घटनाक्रम के बाद शहर के राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि भाजपा के भीतर इस तरह की सार्वजनिक खींचतान का लाभ कहीं विपक्ष को तो नहीं मिलेगा।
स्थानीय स्तर पर कुछ लोग इसे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के लिए अनुकूल माहौल बनने की संभावना के रूप में देख रहे हैं। पहले भी राजनीतिक विश्लेषणों में कांग्रेस के पारंपरिक वोट बैंक और पिछले चुनाव में राजकुमार ठुकराल को मिले मतों का उल्लेख किया जाता रहा है। हालांकि, यह केवल राजनीतिक चर्चाएं और आकलन हैं, जिनकी स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध नहीं है।
करीब दो लाख मतदाताओं वाली रुद्रपुर विधानसभा में चुनावी तस्वीर समय के साथ बदल सकती है। फिलहाल, सरकारी मंच पर हुई नारेबाजी ने विकास कार्यों से अधिक राजनीतिक संदेशों को चर्चा का विषय बना दिया है।
पहाड़ की एक पुरानी कहावत है—दराती अपनी ओर कटती है।” नगर निगम के कार्यक्रम में महापौर विकास शर्मा के समर्थन में “हमारा नेता कैसा हो, हमारा विधायक कैसा हो” जैसे नारे गूंजे तो राजनीतिक गलियारों में इस कहावत की चर्चा भी तेज हो गई। लोग इसे उस दौर से जोड़कर देख रहे हैं, जब राजकुमार ठुकराल विधायक थे और शिव अरोड़ा के समर्थक भी इसी तरह के नारे लगाते थे। राजनीति में समय का चक्र तेजी से घूमता है और जो घटनाएं कभी दूसरों के साथ होती हैं, वही परिस्थितियां आगे चलकर अपने सामने भी खड़ी दिखाई देती हैं।
दिन का समापन श्री अमरनाथ सेवा मंडल द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में हुआ, जहां श्री अमरनाथ एवं श्री वैष्णो देवी यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा, विधायक शिव अरोड़ा, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
