दिल्ली  के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से जारी विरोध प्रदर्शन और संसद मार्च के बीच सोनम वांगचुक ने एक संदेश जारी किया कि वह अपना अनशन जारी रखेंगे. वांगचुक के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स से नया पोस्ट सामने आया है, जिसमें उन्होंने अनशन को जारी रखने की बात कही है.

Spread the love

सोनम का संदेश- मैं अपना अनशन जारी रखूंगा

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड

सोनम वांगचुक ने अपना पक्ष रखते हुए लिखा, कि मैं अपना अनशन जारी रखूंगा. शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे यूथ के साथ जिस तरह की बर्बरता बरती जा रही है, उसे देखते हुए मैंने अपना अनशन तबतक जारी रखने का फैसला किया है, जबतक युवा नेताओं को संसद भवन में सांसदों से मिलने की इजाजत नहीं मिल जाती.

वांगचुक- उम्मीद है सरकार शिक्षामंत्री की जवाबदेही तय करेगी

वांगुचक ने लिखे पत्र में कहा कि मुझे उनसे यहीं अस्पताल में मिलने की इजाजत है. उम्मीद है कि सरकार उससे पहले शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय करेगी. उकसावे के बावजूद युवाओं ने जिस तरह शांति बनाए रखी है. उससे मैं बहुत प्रभावित हुआ हूं. मैं सरकार और पुलिस बल से अपील करता हूं कि वे छात्रों को आज या कल संसद के सामने अपनी शिकायतें रखने की इजाजत देकर इस मुद्दे को सुलझाएं. मुझे यकीन है कि युवा प्रदर्शनकारी कल भी वैसा ही धैर्य और सहनशीलता दिखाएंगे जैसा उन्होंने आज दिखाया है.

प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का लाठी चार्ज

इधर, सीजेपी के जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट को लेकर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था. प्रदर्शनकारी बड़ी संख्या में देश के संसद तक पहुंच गए. इस दौरान अधिकारियों ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी और कुछ पाबंदियां भी लगाई थीं. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सुरक्षा बैरिकेड पार करने से रोकने के लिए बल का इस्तेमाल किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प भी हुई. लाठीचार्ज किए जाने की खबर भी सामने आई.

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि क्षतिग्रस्त मार्ग पर यातायात रोक दिया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, ‘पानी वाले बैंड’ के पास मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण उसे अगले आदेश तक आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है।

मसूरी के उपजिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि भारी बारिश के कारण देहरादून-मसूरी मुख्य मार्ग ‘पानी वाले बैंड’ के पास क्षतिग्रस्त हो गया।

गुवाहाटी में कई स्थानों पर भूस्खलन, बारिश की आशंका के बीच लोगों को सतर्क रहने की सलाह

गुवाहाटी में सोमवार को कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं हुईं। इस बीच, प्राधिकारियों ने अगले 24 घंटों में शहर में और बारिश होने की चेतावनी जारी की है, जिससे स्थिति और बिगड़ने की आशंका है।

कामरूप मेट्रोपालिटन के जिला आयुक्त स्वप्नील पॉल ने बताया कि कम से कम पांच स्थानों पर भूस्खलन की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की अब तक कोई जानकारी नहीं है।

उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में प्रशांति लॉज के आगे कामाख्या मुख्य मार्ग, गणेश मंदिर के पास कामाख्या कॉलोनी, पानी के टैंकर के निकट पश्चिम कामाख्या गांव, पांडु टेंपल घाट और मालीगांव का माधवदेवनगर शामिल हैं।

पॉल ने कहा कि लोगों को जिले के पहाड़ी इलाकों, विशेष रूप से मालीगांव और पांडु क्षेत्र में, अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “हमारे देश के युवा अभी बहुत परेशान और नाराज़ हैं

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “हमारे देश के युवा अभी बहुत परेशान और नाराज़ हैं। हमारे देश की परीक्षा प्रणाली की हालत देखिए: पहले पेपर लीक हुए; फिर UPSC की मूल्यांकन प्रक्रिया में एक बड़ा घोटाला सामने आया, जिससे छात्रों को गलत स्कोर दिए गए। इसके बाद, NEET परीक्षा आयोजित की गई और फिर दोबारा आयोजित की गई, फिर भी पूरी मूल्यांकन प्रणाली में कमियां बनी रहीं। छात्रों ने एक के बाद एक कई शिकायतें कीं, लेकिन किसी ने उनकी चिंताओं पर ध्यान नहीं दिया। ये छात्र और उनके माता-पिता कहां जाएं? न्याय और समाधान के लिए वे किसके पास जाएं? सरकार बस सुनती ही नहीं है। जब छात्र परीक्षा और शिक्षा प्रणालियों में सुधार की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे, तो उन पर लाठीचार्ज किया गया। सरकार ने उनसे मिलने या बातचीत करने से इनकार कर दिया है। मोदी सरकार बहुत अहंकारी हो गई है। छात्रों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है और उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। विरोध प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण था और 25 दिनों तक बिना किसी गलत हरकत या घटना के चलता रहा। इसके बावजूद, जिस तरह से आज इस विरोध प्रदर्शन को दबाया गया, वह बेहद दुखद है।”


Spread the love