देशभक्ति के गीतों से गूंजा सिटी क्लब, राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में दिखा उत्साह

Spread the love



रुद्रपुर। भारत विकास परिषद रुद्रपुर शाखा एवं शहीद उधम सिंह शाखा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सिटी क्लब में राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने हिंदी एवं संस्कृत में देशभक्ति गीतों की सामूहिक प्रस्तुतियां देकर सिटी क्लब के वातावरण को राष्ट्रभावना से सराबोर कर दिया।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड


प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने सुर, ताल, सामूहिक तालमेल और अनुशासन के साथ अपनी प्रस्तुतियां दीं। हिंदी और संस्कृत दोनों वर्गों में प्रतिभागी विद्यार्थियों ने अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में मनीष पांडे, जितेंद्र भट्ट एवं भुवन चंदर भट्ट शामिल रहे। निर्णायकों ने विभिन्न टीमों का गायन, सुर-ताल, सामूहिक समन्वय और प्रस्तुति के आधार पर मूल्यांकन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शाखा प्रभारी नरेश कंसल, विकास रत्न विजय भूषण गर्ग, भारत विकास परिषद के रीजनल संयुक्त सचिव नरेंद्र अरोड़ा, प्रांतीय अध्यक्ष मनोज अरोड़ा, हरनाम चौधरी एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष दीपक अरोड़ा मौजूद रहे।
रुद्रपुर शाखा अध्यक्ष आनंद अग्रवाल एवं शहीद उधम सिंह शाखा अध्यक्ष मनीष गगनेजा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संयोजन कीर्ति निधि शर्मा के नेतृत्व में किया गया।
भारत विकास परिषद की राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता वर्ष 1967 से आयोजित की जा रही है। परिषद के अनुसार इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है।
कार्यक्रम में राजकुमार खनिजों, जतिन अग्रवाल, विपिन लुथरा, संजय ठुकराल, शरद गुप्ता, संजय कुमार, डॉ. वीपी गुप्ता, राजकुमार बिंदल, सुरेंद्र मिड्ढा, रोहित कपूर, नितिन भल्ला, सार्थक गोयल, संचित नारंग, रेखा अरोड़ा, स्नेहा मिड्ढा, नीतू अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, रीना अग्रवाल, लवी जैन, पूनम गुप्ता, सपना खनिजों, नीति सिंघल, प्रगति अग्रवाल, नीतू सिंघल एवं भावना कपूर सहित परिषद के अनेक सदस्य मौजूद रहे।


Spread the love