हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, अवतार सिंह बिष्ट, रूद्रपुर उत्तराखंड उत्तराखंड की वे पहाड़ियां जहां से आज भी नज़र आती हैं परियां, जाने इस रहस्यमई जगह की कहानी

Spread the love

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, अवतार सिंह बिष्ट, रूद्रपुर उत्तराखंड

उत्तराखंड देश के सबसे खूबसूरत जगह में से एक है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस खूबसूरत जगह पर कई रहस्यमई जगह भी है। इन्हीं में से आज हम आपको ऐसे स्थान के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर मान्यता है की परियां दिखाई देती हैं।

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, अवतार सिंह बिष्ट, रूद्रपुर उत्तराखंड

हम सब बचपन से ही परियों की कहानी सुनते आ रहे हैं। बचपन में फिल्मों और किताबी कहानी में परी की कहानी सुनते ही हम कल्पना के संसार में खो जाते थे की परियां होती है या नहीं, वह कैसी दिखती है? ऐसे ही कई तरह के विचार हमारे मन में आते थे।

ऐसा कहा जाता है कि परियां बेहद ही ज्यादा खूबसूरत होती है और अगर किसी पर मेहरबान हो जाए तो अपनी जादू की छड़ी उसकी कामना पूरी कर देती हैं। तो अब अगर आपके मन में भी परी देश जाने का ख्याल आ रहा है तो पहुंच जाए उत्तराखंड की इस जादुई जगह।

कैसे मिले परियों से?

परियों से मिलने के लिए सबसे पहले आपको उत्तराखंड के ऋषिकेश जाना होगा। यहां से सड़क के रास्ते होते हुए टिहरी गढ़वाल जिले के फगूलीपत्ती पट्टी के भटगांव पहुंचना होगा। यहां से आगे का सफर आपको पैदल ही तय करना पड़ेगा। आगे आपको पर्वत पर चढ़ाना होगा जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से 10000 फिट है। यह पर्वत एक अलग सी अनुभूति देता है। यहां रहने वाली परियों यहां के आसपास गांव की रक्षा करती हैं। पहाड़ों में प्रयोग को आछरि कहा जाता है।

पहाड़ों पर है रहस्यमई परी मंदिर

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, अवतार सिंह बिष्ट, रूद्रपुर उत्तराखंड

थात गांव से तकरीबन 5 किलोमीटर की दूरी पर खैटखाल नाम की जगह है। जिसे एक परी मंदिर कहा जाता है, यहां परियों की पूजा होती है। इस मंदिर को यहां के रहस्यों का केंद्र कहा जाता है। यहां चारों तरफ से पूरी साल हरियाली ही हरियाली रहती है। पहाड़ों के पेड़ों पर फल फूल हमेशा लगे रहते हैं। इस पर्वत से लाया गया पौधा कहीं और जड़ ही नहीं लेता और वह पूरी तरह सूख जाता है।

जून के महीने में लगता है परी मेला

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, अवतार सिंह बिष्ट, रूद्रपुर उत्तराखंड

कहते हैं कि इस पर्वत पर अखरोट और लहसुन की खेती अपने आप ही हो जाती है। गांव के निवासी यहां परी देखने का दावा भी करते हैं। लेकिन किसी के पास कोई ठोस सबूत नहीं है। जून के महीने में यहां परी मेला भी लगता है।


Spread the love