जन्मदिन विशेष: प्रमोद मित्तल ने कन्या पूजन कर दिया नारी सम्मान और सामाजिक समरसता का संदेश, हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स ने दी शुभकामनाएं


रुद्रपुर। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन रम्पुरा स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में भाजपा जिला मंत्री एवं एडवोकेट प्रमोद मित्तल ने अपनी पत्नी दीपिका मित्तल एडवोकेट और परिवार सहित विधि-विधान से कन्या पूजन कर भारतीय संस्कृति, नारी सम्मान और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। इस अवसर पर कन्याओं का पूजन कर उन्हें मिष्ठान एवं भेंट अर्पित की गई। मां भगवती से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।
प्रमोद मित्तल ने कहा कि कन्याएं मां भगवती का स्वरूप हैं और कन्या पूजन सनातन संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित होते हैं तथा समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता की भावना मजबूत होती है। उन्होंने बेटियों के सम्मान, उन्हें समान अवसर देने और आने वाली पीढ़ी को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रमोद मित्तल की धर्मपत्नी दीपिका मित्तल एडवोकेट सहित परिवार के सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान डॉ. कपिल शर्मा, बिट्टू वाल्मीकि, राहुल वाल्मीकि, आदित्य चौहान, कुशल अग्रवाल, कुलदीप चंद्रा, मनीष मित्तल, सुनील पचौरी, आशीष कुमार, मयंक कुमार, अमित सिंह, लक्ष्मण चौहान, सोनू मुल्तानी, मनोज कुमार, रंजीत, मुकेश, अनिल, राम सिंह, गौरव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंदिर कमेटी की ओर से प्रमोद मित्तल का भव्य स्वागत भी किया गया।
10 अक्टूबर को जन्मदिन पर हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स की शुभकामनाएं
भाजपा जिला मंत्री एवं एडवोकेट प्रमोद मित्तल का जन्मदिन 10 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स परिवार की ओर से प्रमोद मित्तल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि उनका जीवन सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और सफलता से परिपूर्ण रहे। वे निरंतर समाजसेवा, जनहित और सामाजिक सद्भाव के कार्यों में योगदान देते रहें तथा जीवन में नई ऊंचाइयां प्राप्त करें। हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स उनके उज्ज्वल भविष्य, दीर्घायु और सुखमय जीवन की मंगलकामना करता है।
अवतार सिंह बिष्ट हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर