रेखा आर्या ने अपनी तहरीर में यह नहीं लिखा कि उनके पति शादीशुदा हैं। तहरीर में उन्होंने यह बात कही है कि विवाह के समय उन्हें इसका पता नहीं था।
हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स अवतार सिंह बिष्ट उत्तराखंड | देश-दुनिया की खबरों पर नजर
रेखा आर्या ने बताया कि विवाह से पहले उन्हें यह बात नहीं पता थी। उनके अनुसार, शादी के बाद और बच्चे होने के बाद उन्हें इसकी जानकारी मिली। इसके बाद परिवार के स्तर पर और भावनात्मक रूप से उन्हें समझाया-बुझाया गया। उसके बाद ही मामला आगे बढ़ा। उन्होंने कहा कि यह सब बातें उन्होंने अपनी तहरीर में लिखी हैं। रेखा आर्या बीमार हैं और अभी अस्पताल में हैं।
रेखा आर्या ने अवैध संबंधों के आरोप पर भी उन्होंने अपनी बात रखी। रेखा आर्या ने कहा कि जब उन्हें इसकी जानकारी मिली, तब उन्होंने कार्रवाई की। उनका कहना है कि जैसे ही जानकारी मिली, उन्होंने कदम उठाया। अब उन्होंने कहा है कि वह पति के खिलाफ दर्ज FIR वापस नहीं लेने वाली है। रेखा आर्या राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री हैं।
रेखा आर्या, महिला एवं बाल विकास मंत्री, उत्तराखंड:-
मैं बिल्कुल नहीं जानती थी कि मेरे पति शादीशुदा हैं। मैंने तहरीर में बिल्कुल नहीं कहा कि वह शादीशुदा हैं। मैंने यह कहा कि जब मेरा विवाह हुआ था, मुझे नहीं पता था कि वो शादीशुदा हैं।
गिरधारी लाल साहू ने एक वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से किसी उपयुक्त एजेंसी से जांच कराने की अपील की है। उन्होंने अपने आरोपों के समर्थन में कोई दस्तावेजी सबूत नहीं दिया। गिरधारी लाल साहू ने अपने खिलाफ लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया और रेखा आर्या से FIR वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि रेखा आर्या, अपने बयान वापस लें।
अपनी सफाई में क्या बोले गिरधारी लाल साहू?
गिरधारी लाल साहू ने गुरुवार शाम रेखा आर्या की ओर से साझा की गई ऑडियो रिकॉर्डिंग को फर्जी, AI से बनी और मनगढ़ंत बताया है। उनका आरोप है कि इसे परिवार में फूट डालने के लिए फैलाया गया है। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने 17 साल तक रेखा आर्या के चुनाव अभियान संभाले और उनके लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि अब उन पर ही आरोप लग रहे हैं।
गिरधारी लाल को पद के घमंड से बचने की सलाह दी और कहा कि वह भूल गई हैं कि सार्वजनिक जीवन में आगे बढ़ाने में उनकी क्या भूमिका रही। गिरधारी लाल साहू के मुताबिक, उत्तराखंड में उनके योगदान को सब जानते हैं। उन्होंने वीडियो में यह भी कहा कि बयान वापस न लेने पर भोले बाबा हिसाब लेंगे।
रेखा आर्या ने पति के खिलाफ क्या कदम उठाया है?
गुरुवार शाम रेखा आर्या ने साहू के खिलाफ FIR दर्ज कराई और सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने मारपीट, उत्पीड़न, जातिसूचक गालियों और जान से मारने की धमकी के आरोप लगाए। FIR 15 अक्टूबर को देहरादून के कैंट थाने में दर्ज हुई। इसमें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की 3 धाराएं भी शामिल हैं।
