बता दें कि आखिरी बार साल 2023 में भारत में आईपीएल की नीलामी का आयोजन हुआ था, जो केरल के कोच्चि में हुआ था।
अवतार सिंह बिष्ट,हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स | उत्तराखंड, देश-दुनिया और जन सरोकारों की खबरों पर नजर
अब तीन सीजन के बाद एक बार फिर से भारत में नीलामी का आयोजन किया जाएगा। ये नीलामी उस दिन होगी, जब भारत और श्रीलंका के बीच बेंगलुरु में दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा होगा। इस बार मिनी ऑक्शन होने वाला है, जिससे फ्रेंचाइजियां अपने हिसाब से खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं।
आईपीएल 2027 के लिए खुली है ट्रेड विंडो
आईपीएल 2026 का सीजन समाप्त होने के एक महीने बाद ही आईपीएल की ट्रेड विंडो खुल जाती है। ये ऑक्शन से एक सप्ताह पहले तक चलती है। नीलामी होने के बाद नए सीजन की शुरुआत से एक महीने पहले तक फिर ट्रेड विंडो खुली रहती है। फ्रेंचाइजियां अब तक कई ट्रेड कर चुकी हैं। हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ट्रेड डील हुई है, जहां टी नटराजन हैदराबाद में वापस गए हैं, जबकि जीशान अंसारी दिल्ली में आए हैं।
