छठ व्रती इस दिन पूरे दिन का निर्जला उपवास रखते हैं और शाम को विशेष पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण करते हैं। खरना का यह दिन आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसके साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत शुरू हो जाता है।
अवतार सिंह बिष्ट,हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स | उत्तराखंड, देश-दुनिया और जन सरोकारों की खबरों पर नजर
खरना पूजा का शुभ मुहूर्त
आज के दिन खरना पूजा और प्रसाद ग्रहण करने के लिए कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं, जिनमें पूजा करना अत्यंत फलदायी माना गया है।
ब्रह्म मुहूर्त- प्रात:काल 04:41 से लेकर सुबह 05:32 मिनट तक
प्रातः सन्ध्या- सुबह 05:06 से लेकर सुबह 06:23 मिनट तक
अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:36 से लेकर दोपहर 12:20 मिनट तक
विजय मुहूर्त- दोपहर 01:49 से लेकर दोपहर 02:34 मिनट तक
खरना के प्रसाद में गुड़ की खीर (रसियाव) और रोटी का विशेष स्थान है। सनातन धर्म में केले के पेड़ और उसके पत्तों को बेहद पवित्र, पूजनीय और भगवान विष्णु व देवगुरु बृहस्पति का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, केले के पत्ते पर भोजन करने से आरोग्यता की प्राप्ति होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
छठ पर्व में प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त किया जाता है, इसलिए खरना के दिन केले के पत्ते पर रसियाव और रोटी खाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। ऐसा माना जाता है कि केले के पत्ते पर प्रसाद खाने से भगवान सूर्य और छठी मैया अत्यंत प्रसन्न होती हैं, जिससे घर-परिवार में सुख-समृद्धि, आरोग्यता और वंश वृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। खरना की इस पवित्र रात के साथ ही व्रतियों का अचल विश्वास और साधना का दौर अपने चरम पर पहुंच जाता है।
गोधूलि मुहूर्त- शाम 05:32 से लेकर शाम 05:58 मिनट तक
खरना का अर्थ और पूजा विधि जानें
‘खरना’ शब्द का शाब्दिक अर्थ ‘शुद्धिकरण’ होता है। इस दिन व्रत रखने वाली महिलाएं और पुरुष पूरे दिन अन्न-जल का त्याग करते हैं। शाम के समय मिट्टी के नए चूल्हे पर आम की लकड़ी की आंच से गुड़ की खीर (जिसे रसियाव कहा जाता है) और गेहूं के आटे की रोटियां बनाई जाती हैं। इस प्रसाद को बनाने में पवित्रता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है। इसके बाद व्रती छठी मईया और सूर्य भगवान को भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण करती हैं और फिर परिवार के अन्य सदस्यों को भी प्रसाद बांटा जाता है।
केले के पत्ते पर रसियाव-रोटी खाने का धार्मिक महत्व

