इसके लिए मामले से जुड़े सभी लोगों का नार्को टेस्ट कराया जाना चाहिए, ताकि पूरे प्रकरण की वास्तविकता सामने आ सके।
अवतार सिंह बिष्ट हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स | उत्तर प्रदेश, संपूर्ण भारत, देश-विदेश, खेल, आध्यात्मिक, राजनीतिक और जनसरोकारों की खबरों पर नजर।
विनोद आर्य ने कहा कि वह खुद अपना नार्को टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही उनके बेटे पुलकित आर्य, अंकिता के माता-पिता और पुष्पदीप का भी नार्को टेस्ट कराया जाना चाहिए। उनका कहना था कि यदि सभी संबंधित लोगों का नार्को टेस्ट होता है तो मामले से जुड़े तथ्यों और सच्चाई को सामने लाने में मदद मिल सकती है।
गुरुवार को राजपुर थाने पहुंचने के दौरान विनोद आर्य ने इस मामले में निष्पक्ष जांच की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय मिलना चाहिए और इस पूरे प्रकरण में किसी भी तरह की सच्चाई छिपी नहीं रहनी चाहिए।

