केंद्र सरकार ने लोकसभा की बैठक 30 नवंबर (सोमवार) और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर (बुधवार) को फिर से बुलाने का अनुरोध किया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि सरकार परिसीमन (Delimitation Bill) और महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक ला सकती है।

मतलब साफ है कि सरकार लोकसभा में महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ने वाला संविधान संशोधन विधेयक दोबारा पेश कर सकती है।

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक विशेष लेख में कहा था, “मैं नारी शक्ति को भरोसा दिलाता हूं कि उन्हें न्याय दिलाने के हमारे संकल्प को दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती।” सवाल है कि क्या मोदी सरकार ने परिसीमन बिल पास कराने की पूरी तैयारी कर ली है? क्या सरकार ने बहुमत का इंतजाम कर लिया है? क्या शरद पवार की पार्टी और डीएमके जैसी पार्टियां इस मुद्दे पर सरकार का साथ देंगी? इन सवालों के जवाब तो भविष्य के गर्भ में छिपे हैं, लेकिन उससे पहले लोकसभा का नंबर गेम समझ लेते हैं।

अवतार सिंह बिष्ट हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स | उत्तर प्रदेश, संपूर्ण भारत, देश-विदेश, खेल, आध्यात्मिक, राजनीतिक और जनसरोकारों की खबरों पर नजर।

लोकसभा में फिलहाल 543 की निर्धारित सदस्य संख्या में से तीन सीटें खाली हैं। यानी मौजूदा प्रभावी सदस्य संख्या 540 है। अगर सभी 540 सांसद मतदान करते हैं, तो संविधान संशोधन विधेयक पारित कराने के लिए 360 वोटों की जरूरत होगी। एनडीए के पास अभी 298 सांसद हैं। बीजेपी के 240, तेलुगु देशम पार्टी के 16, शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के 13 और जनता दल (यूनाइटेड) के 12 सांसद हैं।

वहीं, तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसद और शिरोमणि अकाली दल का एक सांसद सरकार का समर्थन कर सकता है। कुल मिलाकर एनडीए को 319 सांसदों के समर्थन की उम्मीद है। अब बात करें विपक्षी दलों से समर्थन मिलने की। अटकलें तेज हैं कि परिसीमन विधेयक पर डीएमके के 22 सांसद, एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के आठ और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के चार सांसद सरकार का समर्थन कर सकते हैं। यानी इन दलों का समर्थन मिलने पर सरकार को कुल 353 वोट मिल सकते हैं।

हालांकि, फिलहाल सरकार के पास करीब 320 सांसदों का समर्थन बताया जा रहा है। यानी सभी सांसदों के मतदान करने की स्थिति में सरकार को 40 अतिरिक्त वोटों की जरूरत पड़ेगी। गौरतलब है कि विपक्षी सदस्यों के मतदान में गैर-मौजूद रहने से सरकार की राह आसान हो सकती है। संविधान के अनुच्छेद 368 के तहत संशोधन के लिए सदन की कुल सदस्य संख्या का बहुमत और उपस्थित एवं मतदान करने वाले सदस्यों के कम से कम दो-तिहाई का समर्थन आवश्यक है। 353 वोट मिलने की स्थिति में 529 या उससे कम सदस्यों के मतदान करने पर सरकार आवश्यक आंकड़ा हासिल कर सकती है।

अप्रैल में क्यों गिर गया था परिसीमन से जुड़ा विधेयक?

बता दें कि इससे पहले 131वां संविधान संशोधन विधेयक और परिसीमन विधेयक 17 अप्रैल 2026 को लोकसभा में मतदान के बाद गिर गए थे। लोकसभा में हुई वोटिंग में कुल 528 सांसदों ने हिस्सा लिया था, जिनमें विधेयक के पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े थे। संविधान संशोधन के लिए आवश्यक विशेष दो-तिहाई बहुमत नहीं मिल पाने के कारण विधेयक पारित नहीं हो सका था। अब उम्मीद है कि इस बार मोदी सरकार पूरी तैयारी के साथ विधेयक सदन में पेश करने जा रही है।

कांग्रेस और विपक्ष की क्या हैं आपत्तियां?

दरअसल, कांग्रेस और उसके साथ खड़े कई विपक्षी दलों की मुख्य आपत्ति यह है कि महिला आरक्षण और परिसीमन को एक साथ क्यों जोड़ा जा रहा है? कांग्रेस का कहना है कि 2023 में महिला आरक्षण कानून बन चुका है। सरकार चाहे तो मौजूदा 543 लोकसभा सीटों के भीतर ही महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू कर सकती है। इसके लिए लोकसभा का आकार बढ़ाने और परिसीमन को साथ जोड़ने की जरूरत नहीं है।

कांग्रेस ने परिसीमन को लेकर चार प्रमुख मांगें रखी हैं।

  1. लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों की संख्या बरकरार रखी जाए।
  2. महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण इन्हीं 543 सीटों के भीतर लागू किया जाए।
  3. राज्यों के बीच सीटों का मौजूदा अनुपात सुरक्षित रखा जाए और इसे 25 साल तक फ्रीज किया जाए।
  4. कोई भी फैसला लेने से पहले सभी राजनीतिक दलों की बैठक बुलाई जाए और व्यापक बातचीत की जाए।

कांग्रेस ने कहा है कि वह परिसीमन की प्रक्रिया के खिलाफ नहीं है, लेकिन यह संविधान के मुताबिक और सभी राज्यों के हितों को ध्यान में रखकर होनी चाहिए। पार्टी को आशंका है कि प्रस्तावित बदलाव से कुछ राज्यों की संसद में सापेक्ष हिस्सेदारी घट सकती है।

सरकार की क्या हैं दलीलें?

सरकार का कहना है कि महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का कानून 2023 में बन चुका है। अब इसे लागू करने की प्रक्रिया तेज की जानी चाहिए। सरकार के मुताबिक, जनगणना और परिसीमन की लंबी प्रक्रिया का इंतजार करने से आरक्षण लागू होने में देरी हो सकती है।

केंद्र सरकार का तर्क है कि देश की आबादी और मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। ऐसे में 543 सदस्यों वाली लोकसभा पर प्रतिनिधित्व का दबाव बढ़ रहा है। सदन का आकार बढ़ने से ज्यादा लोगों को संसद में प्रतिनिधित्व मिल सकेगा।
दक्षिण भारत के राज्यों की चिंताओं के बीच अमित शाह ने अप्रैल में कहा था कि किसी राज्य की मौजूदा सापेक्ष हिस्सेदारी कम नहीं होगी और सभी राज्यों की सीटें करीब 50 प्रतिशत बढ़ाने का रास्ता निकाला जा सकता है। अब सरकार इस भरोसे को विधेयक में शामिल करने की दिशा में कदम उठा सकती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के नेता पहले भी विपक्ष पर महिला आरक्षण के रास्ते में बाधा डालने का आरोप लगा चुके हैं। सरकार का राजनीतिक संदेश यह है कि वह महिला आरक्षण को जल्द लागू करने की कोशिश कर रही है, जबकि विपक्ष विधेयक को रोक रहा है। दूसरी ओर, विपक्ष का कहना है कि वह महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं, बल्कि उससे जोड़कर लाए जा रहे परिसीमन के तरीके के खिलाफ है।

क्या है उत्तर बनाम दक्षिण भारत का विवाद?

परिसीमन की बहस में सबसे ज्यादा चर्चा उत्तर और दक्षिण भारत के बीच संभावित सीटों के बदलाव को लेकर है।
दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक जैसे राज्यों का कहना है कि उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम किया है। ऐसे में केवल आबादी को आधार बनाकर सीटों का बंटवारा करने से उन्हें राजनीतिक नुकसान हो सकता है।

भारत की स्वतंत्र, गैर-लाभकारी संस्था पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च (PRS Legislative Research) ने 2026 के विधेयकों का विश्लेषण करते हुए उदाहरण दिया था कि अगर लोकसभा की मौजूदा कुल सीटें बरकरार रखी जाएं और 2011 की जनगणना के आधार पर राज्यवार सीटों का आवंटन किया जाए, तो तमिलनाडु की सीटें 39 से घटकर 32 और केरल की 20 से घटकर 15 हो सकती हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश की सीटें 80 से बढ़कर 89, बिहार की 40 से 46 और राजस्थान की 25 से 30 हो सकती हैं।

एक तरफ सरकार महिला आरक्षण को 2029 के चुनाव से पहले लागू करने और बढ़ती आबादी को संसद में प्रतिनिधित्व देने की बात कर रही है। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस और कई विपक्षी दलों को चिंता है कि महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ने के बहाने राज्यों के बीच राजनीतिक संतुलन बदल सकता है। कुल मिलाकर, यह समझना जरूरी है कि महिला आरक्षण को लेकर सभी दलों की सहमति है, लेकिन इसे लागू करने के तरीके और परिसीमन के मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष के बीच मतभेद हैं।

Advertisement