हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, अवतार सिंह बिष्ट ,रूद्रपुर उत्तराखंड निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह ने स्वागत करने वाले सभी युवाओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के आशीर्वाद और स्नेह के कारण उन्हें नगर निगम में पांच वर्ष तक सेवा करने का अवसर मिला।

Spread the love

रूद्रपुर। पांच वर्ष का कार्यकाल सफलता पूर्वक पूरा करने पर गांधी कालोनी में वाल्मीकि समाज के युवाओं ने निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह को पगड़ी पहनाकर कर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, अवतार सिंह बिष्ट ,रूद्रपुर उत्तराखंड

निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह का कार्यकाल पूरा होने पर गांधी कालोनी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें वाल्मीकि समाज के युवाओं ने मेयर का अभिनन्दन करते हुए उन्हें भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वाल्मीकि समाज के युवाओं ने कहा कि रामपाल सिंह ने अपना कार्यकाल ईमानदारी और पूरी निष्ठा के साथ पूरा किया है। उन्होंने जन सेवा से अपनी अलग छवि बनायी है। रामपाल सिंह ने कभी भी शिकायत लेकर नगर निगम आने वाले लोगों को निराश नहीं किया। हर वार्ड में दलगत भावना से उपर उठकर विकास कार्य कराये। शहरवासियों के हितों के साथ साथ उन्होंने नगर निगम के कर्मचारियों एवं सफाई कर्मियों के हितों का भी पूरा ध्यान रखा। रामपाल के व्यहार और कार्यकुशलता का ही परिणाम है कि नगर निगम में पिछले पांच वर्षों में एक बार भी कर्मचारियों की हड़ताल नहीं हुयी। लम्बे अरसे से लटकी मृतक आश्रितों की नियुक्ति के मामले में भी रामपाल सिंह के प्रयासों से सफलता मिली और छह मृतक आश्रितों को हाल ही में नौकरी मिल पायी है।

वक्ताओं ने कहा कि मेयर ने पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता से नगर निगम के कार्यों को अंजाम दिया। पांच वर्ष के कार्यकाल में रामपाल सिंह पर एक भी दाग नहीं लगाया। जिसके लिए उनके कार्यकाल को हमेशा याद किया जाएगा।

निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह ने स्वागत करने वाले सभी युवाओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के आशीर्वाद और स्नेह के कारण उन्हें नगर निगम में पांच वर्ष तक सेवा करने का अवसर मिला। उनकी हमेशा कोशिश रही कि जनता का कोई काम उनकी वजह से ना रूके। आम जनता के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले रहे। भविष्य में भी जन सेवा के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज उनका अपना परिवार है। उनके लिए भविष्य में भी किसी भी समय वह तत्पर रहेंगे। रामपाल सिंह ने कहा कि पार्टी ने मौका दिया तो पुनः वह जनता की सेवा के लिए तैयार है।उन्होंने कहा कि नगर निगम के माध्यम से उन्होंने जो विकास कार्य कराये हैं वह किसी से छिपे नहीं हैं। जिनका लाभ आगामी लोकसभा और निकाय चुनाव में पार्टी को मिलेगा।

इस अवसर पर मुकेश राजोरिया, सोनू मुल्तानी, राजू पहलवान, सुनील कुमार, मनोज कुमार, बंटी राजौरिया, जॉनी चंडालिया, अशोक राजपूत, अमन वेद, राजू गुप्ता, बिट्टू वाल्मीकि, महावीर प्रसाद सरकनिया, रविन्द सिंह, विशाल सिंह भारत कुमार आदि उपस्थित रहे।।

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, अवतार सिंह बिष्ट ,रूद्रपुर उत्तराखंड

Spread the love