एसटीएफ ने रविवार को डोईवाला में नशे की सौदागर महिला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला के कब्जे से करीब 78 लाख रुपये की स्मैक बरामद की गई है। एसटीएफ की मानें तो पकड़ी गई महिला के तार यूपी के बरेली के नशा तस्करों से जुड़े मिले हैं।

डोईवाला और आसपास के क्षेत्र में आरोपी महिला से स्मैक खरीदने वाले ड्रग पैडलरों की भी जानकारी मिली है, जिसके आधार पर सक्रिय ड्रग पैडलरों की सूची तैयार कर एसटीएफ […]

Uttrakhand  के रुद्रप्रयाग के रहने वाले अंगद बिष्ट ने चीन मे चल रही विश्व की सबसे खतरनाक फाइट MMA को जीत कर नया कीर्तिमान बना दिया है।अंगद बिष्ट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स समेत कई विधाओं में पारंगत होने के साथ ही विश्व के सबसे खतरनाक फाइटर बन गए हैं।

इससे पूर्व अंगद कई वर्ल्ड चैंपियनशिप भी जीत चुके हैं। अंगद बहुत ही आम परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता ने भी एक आम आदमी की तरह बेटे के […]

उखीमठ (रुद्रप्रयाग), 20 मई । पंचकेदारों में प्रतिष्ठित द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट आज सोमवार पूर्वाह्न 11.15 बजे विधि-विधान से खुल गये हैं। इस अवसर पर साढ़े तीन सौ से अधिक श्रद्धालु मौजूद रहे।

कपाट खुलने की प्रक्रिया श्री मद्महेश्वर की देवडोली के पहुंचने के बाद आज प्रात: दस बजे पूर्वाह्न शुरू हुई। ठीक पूर्वाह्न सवा ग्यारह बजे पुजारी टी गंगाधर लिंग ने पूजा-अर्चना […]

rudrpur राष्ट्रीय स्वयंसेवक अतुल जोशी ने रुद्रपुर मेयर के लिए अपनी दावेदारी पेश की, उन्होंने अपनी उपलब्धियां बताते हुए रुद्रपुर  मेयर पद की दावेदारी की, आपको अवगत करा दे अतुल जोशी की तमाम उपलब्धियां के बीच उन्होंने  पॉच देशों के सॉसदो के साथ जनसंख्या स्थिरीकरण विषय पर गोष्ठी में भी भाग लिया है । पूर्व स्वास्थ्य मन्त्री जी माननीय तिलक राज बेहड , माननीय रमेश पोखरियाल निशंक जी की लगभग 250 सरकारी सभाओं का संचालन भी किया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा वर्ष 2007 में प्रदत्त प्रमाण पत्र। मण्डलीय परिवार कल्याण प्रशिक्षण केन्द्र कुमाऊँ मण्डल द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र। जिलाधिकारी बरेली द्वारा उत्कृष्ट क्रिकेट कॉमेन्ट्री के लिए वर्ष […]

काशीपुर भुवनेश्वर में काशीपुर के आर्मी धावक मोहन सैनी ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। 12 से 15 मई तक भुवनेश्वर में नेशनल फेडरेशन की ओर से 27वीं सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 का आयोजन किया गया।

इसमें काशीपुर निवासी आर्मी धावक मोहन सैनी ने प्रतिभाग किया। उन्होंने 30: 41 मिनट में 1000 मीटर दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान पर रहते हुए पहला स्वर्ण पदक हासिल किया […]

रुद्रपुर। कुमाऊं में बिजली की निर्बाध रूप से आपूर्ति के लिए किच्छा में 400 केवी का विद्युत सब स्टेशन बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) ने सिडकुल से 15 हेक्टेयर भूमि की मांग की है।

सिडकुल भूमि उपलब्ध करा देता है तो जल्द ही कार्य योजना परवान चढ़ने की उम्मीद है। उत्तराखंड बनने के बाद ऊधमसिंहनगर, देहरादून और हरिद्वार जिले में औद्योगिक आस्थान की स्थापना […]

काशीपुर उत्तराखंड ताइक्वांडो की ओर से आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस दौरान ओवरऑल में 18 स्वर्ण जीतकर देहरादून पहले, 16 स्वर्ण के साथ ऊधमसिंह नगर दूसरे और नौ स्वर्ण के साथ रानीखेत की टीम तीसरे स्थान पर रही।

रविवार को स्टेडियम के बहुउद्देश्यीय भवन में दूसरे दिन भी मुकाबले हुए। जूनियर बालक वर्ग 45 किलो में जश्न योगी, 48 किलो में अमन सिंह, 51 किलो में अनुज तिवारी, […]

दिनेशपुर। एसटीएफ, पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के एक गांव में छापा मार कर किराये के मकान में चल रही अवैध देसी शराब बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। टीम ने मौके से बड़ी मात्रा में तैयार बाजपुर की गुलाब मार्का की नकली शराब के पव्वे, शराब बनाने के उपकरण, अवैध केमिकल, कच्चा माल, खाली बोतल आदि के साथ परिवहन में प्रयुक्त की जाने वाली आल्टो कार और एक स्कूटी बरामद की है।

टीम ने मौके से फैक्टरी का संचालन कर रहे दो सगे भाइयों के साथ मकान मालिक को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज […]

खटीमा चलती ट्रेन से धक्का देकर एक युवक से मोबाइल और रुपये लूट लिए गए। प्राथमिक इलाज के बाद युवक की हालत सामान्य है। आरोपियों का पता नहीं चल सका है। जानकारी के मुताबिक रामशाला, बीसलपुर, यूपी निवासी नितिन पुत्र इंद्रपाल खटीमा में किराये के मकान में रहता है।

रविवार सुबह वह मजदूरी के लिए ट्रेन में सवार होकर टनकपुर जा रहा था। चकरपुर हॉल्ट के पास चलती ट्रेन में गेट पर दो युवकों ने उसकी जेब से करीब […]

एसटीएफ कुमाऊं को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। हालांकि यह कार्यवाही लोकल थाना पुलिस को करनी चाहिए थी लेकिन एसटीएफ को जैसे ही सूचना मिली वैसे ही नकली शराब बनाने की फैक्ट्री को पकड़ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ के द्वारा की गई कार्यवाही के बाद लोकल थाना पुलिस पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।

उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा थाना दिनेशुपर व आबकारी विभाग की टीम को साथ लेकर संयुक्त कार्यवाही हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/प्रिंट मीडिया :शैल ग्लोबल टाइम/ संपादक अवतार सिंह बिष्ट रूद्रपुर उत्तराखंड में फैक्ट्री […]