बनभूलपुरा हिंसा में नैनीताल पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 25 उपद्रवी गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों के कब्जे से 07 तमन्चे, 54 जिन्दा कारतूस एवं थाने से लूटे गये 99 जिन्दा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में थाना-बनभूलपुरा में 03 अभियोग दर्ज किये गये हैं।हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये प्रहलाद नारायण मीणा एस0एस0पी0 नैनीताल द्वारा हरबन्स सिंह, एस.पी. सिटी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में वृहद स्तर पर विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के पास के सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी गयी और मुकदमों में नामजद एवं प्रकाश में आये अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये। पकड़े गए आरोपियों में जुनैद पुत्र असलम निवासी लाईन नं0-17 बनभूलपुरा के कब्जे से 1 तमन्चा, 12 कारतूस जिन्दा बरामद किए गए। मो० निजाम पुत्र असलम निवासी इन्द्रानगर के कब्जे से 1 तमन्चा, 08 कारतूस जिन्दा बरामद किये गये, महबूब उर्फ माकू पुत्र मुख्तार अहमद निवासी गफूर बस्ती बनभूलपुरा के कब्जे से 1 तमन्चा, 06 कारतूस जिन्दा, शहजाद उर्फ कनकडा पुत्र दिलशाद निवासी इन्द्रानगर के कब्जे से 1 तमन्चा, 10 कारतूस जिन्दा, अब्दुल माजिद पुत्र अब्दुल खालिद निवासी नई बस्ती ठोकर पुराने चील घर के पास, शाजिद पुत्र अब्दुल खालिद निवासी उपरोक्त उम्र 49 वर्ष, मो० नईम पुत्र मो० फईम निवासी उपरोक्त उम्र 25 वर्ष, शाहनवाज पुत्र जुम्मा निवासी नैनीताल पब्लिक स्कूल के सामने छोटी रोड बनभूलपुरा उम्र 28 वर्ष के कब्जे से 1 तमन्चा, 07 कारतूस जिन्दा, शकीर अहमद पुत्र शब्बीर अहमद निवासी मोहम्मदी चैक के पास, पप्पू का बगीचा, सकलानी वाली गली उम्र 38 वर्ष, इशरार अली पुत्र अजगर अली निवासी उपरोक्त उम्र 48 वर्ष, शानू उर्फ राजा पुत्र मो० याकूब निवासी गफूर बस्ती बनभूलपुरा, रईस उर्फ बिट्टू पुत्र अनीस अहमद निवासी स्प्रिंग फील्ड स्कूल के पास किदवई नगर बनभूलपुरा, इसके अतिरिक्त अभियुक्तगणों के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त में थाना बनभूलपुरा से उपद्रवियों द्वारा लूटे गये कुल 99 कारतूस (7.62 उउ के 67 एवं 9 उउ के 32 कारतूस) बरामद किये गये हैं।

तांडव हिंसा’ के बाद पटरी पर लौटी जिंदगी बाजार खुले! बनभूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू कर्फ्यू जारी@ सड़क और रेल यातायात हुआ सामान्य बनभूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू जारी कर्फ्यू ग्रस्त क्षेत्र […]

 हल्द्वानी के बनभूलपुरा में गुरुवार शाम को  अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल हो गया। जिसके बाद प्रशासन ने देर शाम उपद्रवियों के पैर में गोली मारने के आदेश जारी किए। इस दौरान छह लोगों की मौत हो गई। प्रशासन ने शहर में कर्फ्यू लगा दिया है।

पैरामिलिट्री फोर्स ने संभाला हल्द्वानी में मोर्चा भड़की हिंसा के बाद पैरामिलिट्री फोर्स ने हल्द्वानी में मोर्चा संभाला लिया है। छह जिलों से भारी फोर्स मंगाई गई है। वहीं पुलिस […]

उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीसीबी) के नेशनल एयर क्लीन प्रोग्राम प्रोजेक्ट (एनसीएपी) के अंतर्गत कार्यरत महिला ने बोर्ड के सदस्य सचिव व आइएफएस अधिकारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

इस मामले में राजपुर थाना पुलिस ने सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि 24 जनवरी की दोपहर को वह […]

दारोगा भर्ती प्रकरण में विजिलेंस ने जांच पूरी कर रिपोर्ट शासन को सौंप दी है।इस मामले में अब अंतिम निर्णय शासन स्तर पर लिया जाना है। सूत्रों की मानें तो विजिलेंस को कई दारोगाओं के विरुद्ध रुपये देकर भर्ती होने के साक्ष्य नहीं मिले हैं।

वहीं कुछ दारोगा ऐसे भी हैं, जिनकी संलिप्तता सामने आई है। ऐसे में इन दारोगाओं पर बर्खास्तगी की तलवार भी लटक सकती है। प्रकरण में 20 दारोगा जनवरी 2023 से […]

काशीपुर,एसीजे द्वितीय के न्यायालय ने चेक बाउंस मामले में दोषी महिला को तीन माह के कारावास व 4 लाख 40 हजार जुर्माना की सजा सुनाई है। गांव गंगापुर निवासी सुरेंद्र ग्रोवर पुत्र हरभगवान दास ने अधिवक्ता प्रयाग दर्शन रावत के माध्यम से एसीजे द्वितीय के न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया था।

जिसमें कहा कि उसने फरवरी 2019 में खड़कपुर देवीपुरा निवासी प्रीत कौर को चार लाख रुपये उधार दिए थे। उसने दिसंबर 2019 तक उधार रकम लौटाने का वायदा किया था। […]

मसूरी शुभम को पकड़ने गई टीम में दो दरोगा की लापरवाही सामने आई है। दोनों को पुलिस कप्तान ने निलंबित कर दिया है। दरोगा हथियारों से तो लैस थे लेकिन किसी ने अपनी कमरबंद से पिस्तौल को निकालने की जहमत नहीं उठाई। बेखौफ रहा शुभम…पुलिस के कमरबंद में घुसे रहे हथियार, चलाने की नहीं उठाई जहमत, दो दरोगा निलंबित

शुभम मिथुन कुमार को गोली मारकर हथियार लहराता हुआ भाग निकला लेकिन कोई उस पर पीछे से गोली चलाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। कुछ पुलिसकर्मी उसके पीछे जरूर भागे […]

पिता को भी उतारा था मौत के घाट, पत्नी जान गई राज तो ऐसे बनाया ठिकाने लगाने का प्लान सोनीपत का शातिर शुभम पत्नी पर जानलेवा हमला करने से करीब चार माह पहले अपने पिता की भी हत्या कर चुका था। यह राज पत्नी को पता चला तो उसे भी शुभम ने रास्ते से हटाने के लिए गोली मार दी।नीपत का शातिर शुभम पत्नी पर जानलेवा हमला करने से करीब चार माह पहले अपने पिता की भी हत्या कर चुका था। यह राज पत्नी को पता चला तो उसे भी शुभम ने रास्ते से हटाने के लिए गोली मार दी।

मरा जानकर उसे पुल के नीचे फेंक दिया। इस दौरान उसने पुलिस से बचने के लिए कई पैंतरे भी अपनाए। फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी चलाई। स्कूटर का इस्तेमाल किया। […]

पूर्व भाजपा विधायक कुबेर सिंह का परिवार यहां इस कालोनी में रहता है। 19 जनवरी की रात साढ़े ग्यारह बजे खाना खाने के बाद पूर्व विधायक के पुत्र प्रत्येन्द्र पाल सिंह व अंगरक्षक श्याम कुमार कालोनी में टहल रहे थे। इसी बीच एक काले रंग की थार जिसमें भाजपा जिला मंत्री भाजपा का स्टीकर लगा हुआ था ,ने प्रत्येन्द्र पाल सिंह को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कुछ दूर जाकर फ्लैट नं0 43 के सामने रोक दी । प्रत्येन्द्र पाल व अंगरक्षक श्याम सिंह ने  कार के चालक से गाड़ी देखकर चलाने को कहा।  जिस पर कार चालक और उसमें बैठे दूसरे व्यक्ति ने एकदम से गाली-गलौच और मारपीट पर उतर आये और गाली देते हुए कार चालक ने असलाह निकाल लिया और फायर कर दिया। वह गोली बगल से निकल गयी फायर होते ही दोनों घबरा गये । दोनों व्यक्तियों ने हाथापाई शुरु कर दी। और हाथ में लिये असलाह के बट से दोनों के सिर पर ताबड़तोड़ हमले किये।  जिससे दोनों के सिर पर गम्भीर चोट आयी।

भाजपा के पूर्व विधायक के पुत्र व अंगरक्षक पर कुछ लोगों ने मामूली कहासुनी के बाद फायरिंग कर जान से मारने का प्रयास किया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल […]

देहरादून पुलिस देर रात एक आरोपी को पकड़ने गई थी जहां आरोपी ने पुलिस पर फायर झोंक दिया गोली उत्तराखंड पुलिस के दरोगा को लगी है जिसमे दरोगा गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

देहरादून के मालदेवता चौकी के चौकी इंचार्ज मिथुन कुमार दबिश में मसूरी गए थे जहां अपराधी ने पुलिस को आता देख उनपर फायरिंग शुरू कर दी जिसमे दरोगा मिथुन कुमार […]

रुद्रपुर,अश्लील वीडियो अपलोड करने की धमकी देकर एक युवक से सवा लाख रुपये हड़पने के मामले में केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। सिंह काॅलोनी निवासी केशनावांद थपलियाल ने पुलिस को बताया कि 29 सितंबर 2023 को उनके मोबाइल फोन पर वीडियो कॉल आई।

ऊधम सिंह नगर: अश्लील वीडियो अपलोड करने की धमकी देकर सवा लाख हड़पे आरोप है कि इसके बाद उन्हें कॉलर ने पुलिस अधिकारी बनकर धमकाया गया कि आपकी अश्लील वीडियो […]